24 APRWEDNESDAY2024 6:45:59 PM
Nari

घर पर बनाएं कलाकंद

  • Updated: 18 Oct, 2016 12:40 PM
घर पर बनाएं कलाकंद

त्योहार की बात करें तो मिठाइयों का बात न हो ऐसा तो हो ही नही सकता। आपना बाजार से तो कलांकद खरीद कर बहुत बार खाया होगा लेकिन आज हम इसे घर पर बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं आइए जानते हैं इसकी रैसिपी...
 

*सामग्री

- 1/3 कप पनीर
- 1/4 कप चीनी
- 1/2 कप मलाई
- 8 चम्मच मिल्क पाऊडर
- इलायची पाऊडर
- 8-10 बादाम और पिस्ता(कटे हुए)

*विधि

1. सबसे पहले एक बर्तन में पनीर,मिल्क पाऊडर,मलाई और इलायची पाऊडर को अच्छे से मिला लें। 
2. एक कडाही लेकर इसमें इस तैयार मिश्रण के डाल कर धीमी आंच पर पकाएं। इसे 20-25 मिनट तक पकाएं ताकि यह गाढा हो जाए। 
3. एक थाली पर चिकनाई लगाएं ताकि मिश्रण इसके तले से न चिपके। 
4. अब इस थाली में मिश्रण को डालकर फैला दें और ऊपर से बराबर कर दें। 
5. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में काट कर ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजा दें और सर्व करें।  

Related News