25 APRTHURSDAY2024 1:45:45 PM
Nari

नारियल के लड्डू

  • Updated: 24 Sep, 2016 05:37 PM
नारियल के लड्डू

त्योहार आने में अब कुछ ही समय बचा है। एेसे में लोग घर में कई तरह की मिठाइयां बनाते है। एेसे में आप नारियल के लड्डू भी बना सकते है। नारियल के लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। आज हम आपको बताते है कि कैसे बनाते है नारियल के लड्डू। 


सामग्री

- 20 ग्राम बादाम (बारिक कटे हुए)
- 20 ग्राम काजू  (बारिक कटे हुए)
- 500 ग्राम खोया
- 250 ग्राम नारियल(कद्दुकस किया हुआ)
- 150 ग्राम चीनी


विधि

1. सबसे पहले कड़ाही में बादाम और काजू डालकर 2-3 मिनट तक भुन लें। 

2. अब एक और कड़ाही में खोया डालकर 5 मिनट तक पकाएं। पकाने के बाद इसमें कद्दुकस किया हुआ नारियल, चीनी, काजू, बादाम(भुने हुए) डालकर पकाएं।

3. अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके अपने हाथों से गोल-गोल लड्डू तैयार कर लें।

4. लड्डू को कद्दुकस किए हुए नारियल के साथ रोल करें।

5. नारियल के लड्डू तैयार हैं। आप चाहें तो इन्हें फ्रिज में रखकर बाद में भी खा सकते है।

Related News