18 APRTHURSDAY2024 10:34:38 PM
Nari

गुड शक्कर पारा

  • Updated: 01 Aug, 2016 07:27 PM
गुड शक्कर पारा

खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने को दिल करता है। इसे हम तीज के मौके पर घर पर बना सकते हैं। यह बनाने में भी बहुत ही आसान होता हैं। इसमे थोडी मिठास अौर करारेपन के कारण इसे खाने का मजा दोगुना हो जाता है। अाज हम आपको गुड खुरमा बनाने का अासान तरीका बताएंगे...

 
सामग्री
 
- 2 कटोरी आटा
- 1 चौथाई कटोरी सूजी
- 1 कटोरी गुड
- 1 तिहाई पानी
- 1 कटोरी कटे मेवे
- 1 छोटा चम्मच सोंठ पाऊडर
- 4 चम्मच इलायची पाऊडर
- तलने के लिए तेल
 
विधि
 
- पहले गुड को पानी में मिलाकर अच्छे से उबाल लें। जब यह पिघल जाए तो इसमें थोडा सा घी डाल दें। फिर गुड को ठंडा करके छान लें। 
 
- अब इसमें आटा अौर बाकी सभी सामग्री डालकर गूंथ लें अौर 20 मिनट एेसे ही रहने दें इसके बाद अाटे को घी लगाकर बड़ी अौर मोटी पूरी बनाकर इसे चाकू के साथ कोई भी शेप दें सकते हैं।
 
- अब एक बर्तन में घी डालकर गर्म करें। फिर खुरमे को तेल में डालें अौर सुनहरा हो जाने के बाद बाहर निकाल लें।
 
- ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें। अाप इसे 10 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं।
 

Related News