20 APRSATURDAY2024 7:51:36 AM
Nari

दुनिया के सबसे खूबसूरत और अजीबो-गरीब घर(Pics)

  • Updated: 22 Aug, 2016 11:47 AM
दुनिया के सबसे खूबसूरत और अजीबो-गरीब घर(Pics)

खूबसूरत घर का सपना हर किसी का होता है। कई लोग तो घर को सुंदर बनाने के लिए अपनी उम्र भर की कमाई लगा देते हैं ताकि यहा पर हर तरह का सुकून पा सके। आज हम आपको कुछ ऐसे घरों की तस्वीरें दिखाएंगे, जिन्हें देखकर अाप भी हैरान रह जाएगें। आपने ऐसे घरों को शायद सपनों में ही देखा होगा लेकिन यह सपना नही हकीकत है।  तो आइए जानते हैं ऐसे ही दुनिया के सबसे खूबसूरत अौर अजीबो-गरीब घरों के बारे में....

 
 
1. वी डब्ल्यू बीटल हाऊस
 
 
यह घर ऑस्ट्रिया में बना है। इसे 2003 में मारकस वोगलेटर ने खरीद कर तैयार किया है। यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और सौर ऊर्जा से चलित है। अब इसकी कीमत लगभग 94 करोड़ है और लोगों के आकर्षण का केन्द्र है।
 
2. मशरूम  हाऊस
 
ओहियो में आर्किटेक्चर पढ़ाने वाले टैरी ब्राउन ने इस घर को 1996 से 2006 के बीच बनाया था। वह यहां पर अपनी वीकेंड का मजा लेने के लिए ही अाते थें। जब 2008 में उनकी मौत हो गई थी तो इस घर को 2012 में बेच दिया गया था। इस घर की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए है।
 
 
3. डॉग बार्क इन
 
 
जो लोग डॉग्स को पसंद करते हैं उन्हें यह घर बहुत ही अच्छा लगेगा। 2003 में  इडाहो के कॉटनवुड में इस घर को एक जाड़ी चेनसॉ ऑर्टिस्ट फ्रांसिस कोंकलिन और डैनिस सोलेवियन ने बनाया था। यह घर उनका कुत्तों के लिए बेइंतहा प्यार को ब्यान करता है। 
 
 
4. पैलेस ऑफ बबल्स
 
 
फ्रांस में बना यह घर लगभग 50 साल पुराना है। इस घर का इस्तेमाल बड़े फैशन इवेंट्स और शादियों के लिए किया जाता है। इसमें 29 कमरे हैं जिनमें गोल पलंग लगाए गए हैं। यहां पर एक दिन रहने का किराया 74 हजार रुपए है। इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है। 
 
 
5. केतली के आकार का घर
 
 
वाशिंगटन में इस घर को 1922 में बनाया गया था, जो आज भी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। 
 

Related News