23 APRTUESDAY2024 6:20:02 AM
travelling

दुनिया के 6 घोस्ट टाउन, जहां इंसान तो क्या कोई परिंदा भी पर नहीं मारता! (pics)

  • Updated: 24 Jul, 2016 02:35 PM
दुनिया के 6 घोस्ट टाउन, जहां इंसान तो क्या कोई परिंदा भी पर नहीं मारता! (pics)
दुनिया इतनी बड़ी है जहां का कोई ना कोई शहर अपने अजीबोंगरीब कामों, परंपरा या घूमने के बेस्ट प्लेस के लिए जानी जाता है जिनके बारे में देखकर अौर सुनकर हम हैरान रह जाते है। अाज हम अापको एेसे ही जगह के बारे में बताएंगे जो वीरान तो है लेकिन सबसे अलग जगह है। यहां इंसान का नामों निशान तक नहीं है फिर भी यह जगह केवल टूरिस्टों के घूमने-फिरने के लिए मशहूर है। अाइए जानते है एेसी कौन सी जगहें है...
 
 
1. इंबर, इंग्लैंड
 
इंबर गांव सेलिसबरी प्लेन में विल्टशायर में स्थित है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोप पर आक्रमण करने के लिए इस गांव को खाली करा दिया गया था। अब यह जगह ब्रिटिश सैनिकों के लिए ट्रेनिंग ग्राउंड बन गया। इसे हर साल पब्लिक टूर के लिए खोला जाता है।
 
2. हाशिमा द्वीप (चीन)
 
हाशिया को भूतिया द्वीपका नाम भी दिया गया है। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जेम्स बॉन्ड की थ्रीलर फिल्म स्काई फॉल की शूटिंग यहीं पर हुई थी। एक समय यहै कोयले की खान हुअा करती थी लेकिन अब जगह बिल्कुल वीरान पड़ी हुई है।
 
3. सानज़ी पॉड सिटी, ताइवान
 
ताइवान की इस जगह पर ना तो कोई इंसान रहता है ना ही कोई एलियन।यह कलरफुल UFO आकार के घर इसलिए बनाए गए है ताकि लोग छुट्टियां बिताने के लिए इन घरों का अांनद अठा सकें लेकिन इस UFO पॉड सिटी का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया।
 
4. फैरीना, ऑस्ट्रेलिया
 
फैरीना साउथ ऑस्ट्रलिया में बसा है जो रेगिस्तान की तरह है। इस स्थान पर 1878 में एक किसान ने खेती करने के लिए सोचा लेकिन लगातार बारिश के कारण वह नाकामयाब रह गया । तब से लेकर अब तक इस जगह पर कोई नहीं रहता है।
 
5. सेसेना, स्पेन
 
यह मैड्रिड से 35 किलोमीटर दूर है। एक समय में सेसेना शहर ने यहां पर बड़ी बिल्डिंग बनाई लेकिन उसका काम कभी पूरा नहीं हो सका। इस बिल्डिंग को किसी ने नहीं खरीदा जिसके बाद इसे भूतिया टाउन के नाम से जाना जाता है।
 
6.गौकी आईलैंड
 

चीन के इस गांव में पिछले 50 सालों से कोई नहीं रहता है। जिस कारण इस गांव के घरों मे घास जमने लगी है। 

Related News