20 APRSATURDAY2024 3:24:41 AM
Nari

घूमने-फिरने के लिए बेस्ट है ये भारत की 10 मशहूर जगहें (Pics)

  • Updated: 01 Aug, 2016 05:46 PM
घूमने-फिरने के लिए बेस्ट है ये भारत की 10 मशहूर जगहें (Pics)

भारत अपनी की संस्कृति और कुदरती खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां इतने खूबसूरत स्थान हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाना बेस्ट है। 

 

-आगरा

 

अागरा की ताजमहल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। टूरिस्ट इसकी खूबसूरती देखने के लिए आते हैं।

 

- कश्‍मीर 

 

कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। कश्‍मीर के दर्शनीय स्‍थलों में से श्रीनगर, गुलमर्ग, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम है। कश्मीर में बहुत सुंदर वादिया और पहाड़ों पर बसे गांवों देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। दुनियाभर में लोग इसकी खूबसूरती देखने के लिए आते हैं।

 

- गोवा 

 

गोवा समुद्री बीच के लिए जाना जाता है। यहां स्थित अलोना का किला, गोवा म्यूजियम, चापोरा का किला अन्‍य पर्यटन आकर्षण का केंद्र हैं।

 

- कन्‍याकुमारी 

 

कन्‍याकुमारी को केप कोमोरिन का नाम भी दिया गया है। यहां पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का अापस में मिलन होता हैं। यहां सूर्यास्त का  नजारा ही बहुत अदभूत होता हैं।

 

- जयपुर और उदयपुर

 

राजस्‍थान का जयपुर और उदयपुर अपनी कलात्‍मक और वास्‍तु सुंदरता प्रसिध हैं।उदयपुर में स्थित लेक पैलेस अौर जयपुर का हवामहल दुनिया के सबसे सुंदर स्थान हैं।

 

- केरल

 

केरल शिक्षित राज्‍यों का केंद्र हैं। यहां फैली हरी भरी सुंदरता और नदियों में बोटिंग का अपना अलग नजारा हैं।

 

- दिल्‍ली

 

दिल्‍ली भारत का आर्थिक केंद्र होने के साथ ही देश की राजधानी भी है। यहां पर स्थित इंडिया गेट, राष्‍ट्रपति भवन, जामा मस्जिद और कुतुब मीनार को देखने के लिए पर्यटक वर्ष भर आते रहते हैं।

 

- दार्जिलिंग

 

दार्जिलिंग को पहाड़ों की राजधानी कहा जाता है जो कि समुद्र तल से 2134 मीटर ऊपर स्थित है। यहां चाय के बागानों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

 

- मैसूर 

 

मैसूर कर्नाटक की सांस्‍कृतिक विविधता अौर सुंदर महलों के लिए मशहूर राज्य हैं।  यहां पर स्थित मैसूर का महल विश्‍व भर मे प्रसिद्ध है, इस महल को ‘अंबा विला’ के  भी कहा जाता है। इस महल को देखने के लिए हर साल लगभग 2.7 मिलियन लोग आते हैं।

 

-अजंता एलोरा

 

महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता एलोरा चट्टानों को काटकर बनाई गई ये मूर्तियां बौद्ध धार्मिक कला के रूप में जाना जाता हैं। यहां पर पत्‍थरों की गुफाओं में बने मंदिर अपनी खूबसूरती लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

Related News