23 APRTUESDAY2024 9:14:42 AM
Nari

इन अनोखी मार्किट में घूमकर अाप भी कहेंगे वाह! (Pics)

  • Updated: 31 Aug, 2016 12:54 PM
इन अनोखी मार्किट में घूमकर अाप भी कहेंगे वाह! (Pics)

छुट्टियों में कई लोग घूमने के लिए अलग-अलग जगह जाते है। अगर आप वियतनाम थाईलैंड या फिर बैंकॉक जा रहे है तो यहां की मार्किट जरूर घूमें। यहां की मार्किट से न केवल आप जरूरत का सामान ले पाएगें बल्कि घूमने का आंनद भी लेगें। यहां पर नदी के किनारों पर लगने वाले फ्लोटिंग मार्किट्स होते है। आज हम आपको बताते है इन मार्किट्स के बारे में।

 

1. डैम्नोयेन साडाउक फ्लोटिंग मार्किट

यह मार्किट थाईलैंड में स्थित है। वैसे तो थाईलैंड में आपको कई प्लोटिंग मार्किट्स देखने को मिल जाएगें लेकिन यह मार्किट सबसे बड़ा और अच्छा है। बैंकाक से लगभग 60 किमी पर स्थित है ये मार्किट। यह मार्किट मछली और हरी सब्जियों के लिए जाना जाता है। 

 

2. बैनजारमैसिन फ्लोटिंग मार्किट

बैनजारमैसिन फ्लोटिंग मार्किट इंडोनेशिया में स्थित है। यह बाजार सिटी से सिर्फ 20 किमी की दूरी पर स्थित है। इस बाजार में सी-फूडस के अलावा आपको फल और सब्जियां आसानी से मिल जाएंगी।

 

3. श्रीनगर फ्लोटिंग मार्किट, इंडिया

यह बाजार आपको कश्मीर में देखने को मिलेगा। यहां पर आपको फल और हरी सब्जियां आसानी से मिल सकती है। यहां पर आकर आप यहां के खूबसूरत नजारों को भी इंजॉय कर सकते है।

 

4. कैनथाओ सिटी, वियतनाम

यह मार्किट वियतनाम की सिटी के कैन थो से लगभग 3 मील दूर मेकांग डेल्टा पर लगता है। यहां पर आपको बहुत सी नावों पर खाने की चीजें मिलेगी। यह मार्किट सुबह 5 बजे शुरू होता है और दोपहर तक खत्म हो जाता है।

 

5. एबरडीन फ्लोटिंग विलेज, हांगकांग

यह सिर्फ एक मार्किट ही नहीं बल्कि 6000 लोगों का घर भी है जोकि यहां पर 600 जंक बोटस में रहते है। इन लोगों की वजह से यहां का मरीन और फिशिंग कल्चर आगे बढ़ रहा है। यहां पर दूर-दूर से लोग इंजॉय करने के लिए आते है।

Related News