20 APRSATURDAY2024 1:13:24 AM
travelling

जमीन के नीचे बसा है ये अनोखा गांव, देखें तस्वीरें

  • Updated: 26 Sep, 2016 12:03 PM
जमीन के नीचे बसा है ये अनोखा गांव, देखें तस्वीरें

दुनिया में कई ऐसी अजीब चीजें या जगहें है, जिनको देखकर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। अाज हम आपको एक ऐसे ही अजीब गांव के बारे में बताएंगे। अगर आप ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में जाअोंगे तो आपको पता चलेगा कि इस भूमि पर किसी मरुस्थल के अलावा कुछ नहीं था। यहां ब्रिटिश हुकूमत रहा करती थी। उन्होंने सोने की ख़ोज करके धीरे-धीरे अपने आप को यहां स्थापित कर लिया था, लेकिन आज भी लगता है कि कुछ लोगों की यहां छिपने की आदत अभी तक नहीं गई। 

 


एडिलेड से लगभग 850 किलोमीटर दूर यह गांव बसा हुआ है। अापको जानकर हैरानी होगी कि कूबर पेडी नाम का यह पूरा गांव जमीन के ऊपर नहीं बल्कि उसके नीचे बसा है। इस गांव को ऊपर से देखने पर आपको केवल मिट्टी के टीले नजर अाएंगे। वहीं आपको जमीन के नीचे अालीशान महल  जैसे  घर मिलेंगे। इस गांव में 3,500 लोगों की आबादी रहती है।  

 


कहा जाता है कि दुनिया का 95% कूबर पेडी इसी गांव में पैदा होता है। इसलिए इस गांव को विश्व की दूधिया राजधानी भी कहा जाता है। ओपल एक प्रकार का दूधिया रंग का पत्थर है, जो काफ़ी कीमती होता है। इन घरों में सुंदरता और बनावट के साथ-साथ वातानुकूलन का भी खास ख्याल रखा गया है। इन घरों में ना तो गर्मियों के दिनों में एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ती है और ना ही सर्दियों में हीटर की।  यहां आपको होटल, चर्च, स्पा, पब, कैसिनो और अनेक म्यूज़ियम भी मिलेंगे। इसी खासियत की वजह से इस गांव में टूरिस्टों का अाना जाना लगा रहता है। यहां अब कई हॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग होने लगी है। 
 

Related News