25 APRTHURSDAY2024 9:59:49 AM
travelling

ये है धरती का असली स्वर्ग (pics)

  • Updated: 13 Sep, 2016 04:11 PM
ये है धरती का असली स्वर्ग (pics)
हर किसी का सपना होता है कि वह एक बार कश्मीर की सैर करे और वहां की खूबसूरत वादियों का नजारा लें सकें। जी हां, अाज हम बात कर रहे है गुलमर्ग की। यह जम्मू कश्मीर के लगभग 2730 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद बारामूला जिले में स्थित है और फूलों का प्रदेश कहलाता है। यहां की हरी-भरी वादियां टूरिस्टों को अपनी और खिचती है। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। अगर आप भी स्वर्ग का नजारा लेना चाहते है तो अाइए चलते है गुलमर्ग।  
 
 
1. गोंडोला लिफ्ट
 
गुलमर्ग जाते समय यहां के गोंडोला लिफ्ट की यात्रा करना न भूलें जो एशिया का इकलौता लगभग 13500 फीट ऊंचा केबल कार सिस्टम है।
 
2. गुलमर्ग स्की एरिया
 
गुलमर्ग में भारी मात्रा में बर्फबारी होने की वजह से यह जगह टूरिस्टों का मनपसंद स्की एरिया बन गया है। 
 
3. गोल्फ कोर्स
 
समुद्र से लगभग 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गोल्फ कोर्स दुनिया का सबसे ऊंचा ग्रीन गोल्फ कोर्स है।
 
4. खिलनमार्ग
 
खिलनमार्ग गुलमर्ग में स्थित एक छोटी से घाटी है जो ठण्ड में गुलमर्ग मे स्किंग करने की सबसे बेहतरीन जगह है। 
 
5. तंगमार्ग
 
बारामुल्ला जिले में स्थित तंगमार्ग क्षेत्र हैंडीक्राफ्ट के कामों की वजह से बहुत ही मशहूर है। 
 
6. गुलमर्ग बायोस्फियर रिजर्व
 
गुलमर्ग बायोस्फियर रिजर्व, लुप्त होते जा रहे जीवों को आवास स्थल माना जाता है। 
 
7. फिरोजपुरा गांव
 

फिरोजपुरा गांव का दृश्य ठण्ड के मौसम में देखने वाला होता है। यहां घूम कर आपको ऐसा लगेगा कि आप स्विट्जरलैंड की सैर कर रहे हो।  

Related News