24 APRWEDNESDAY2024 9:55:48 AM
Nari

येे हैं महंगे शहरों की सबसे सस्ती मार्कीट(Pics)

  • Updated: 19 Aug, 2016 06:19 PM
येे हैं महंगे शहरों की सबसे सस्ती मार्कीट(Pics)
आप कही भी घूमने जाएं वहा शॉपिंग ना करें ऐसा तो हो ही नही सकता और खरीद-दारी करने के असली मजा शॉपिग माल में नही बल्कि शहरों के लोेकल बाजार में आता है। इसमें एक तो कल्चर देखने को मिलता है और दूसरा यहां चीजें भी सही दामों पर मिल जाती हैं। आप भारत में कही घूमने जा रहे हैं तो आपको यहा के बाजारों के बारे में जरूर पता होनी चाहिए। जो सस्ती भी हो और उम्दा भी। आइए जानते है इनके बारे में...
 
 
1. कोलाबा कॉजवे मार्कीट, मुंबई
 
 
मुबंई के इस बाजार में आपको किताबों से लेकर हैंडीक्रॉफ्ट्स, कपड़ों और फुटवियर्स का सारी वैराइटी आसानी से मिल जाएगी।यहा पर ट्रेडिशनल और मार्डन दोनों ही तरह के कपड़ें आसानी से मिल जाएगें। 
 
 
2. सरोजिनी मार्कीट, दिल्ली
 
 
दिल्ली जा रहे हैं तो यहां स्ट्रीट शॉपिंग काफी सस्ती है। कम बजट में आप सरोजिनी मार्कीट में दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं। 
 
 
3. लाड बाजार, हैदराबाद
 
 
हैदराबाद के मोती दुनिया भर में मशहूर है। लाड बाजार पर्ल में बैंगल, ज्वैलरी और कपड़ों तक की शॉपिंग के लिए जाना जाता है।
 
 
4. जोहरी बाजार, जयपुर
 
 
जयपुर घूमने जाएं और शॉपिंग ना हो ऐसा तो हो ही नही सकता। जयपुर के जोहरी बाजार सोने और चांदी की ज्वैलरी के लिए काफी फेमस हैं। यहा पर मंहगी-मंहगी साडियां किराए पर भी मिल जाती हैं।
 
 
5. गरियाहाट मार्कीट, कोलकाता
 
 
कोलकाता की गरियाहाट मार्किट में कपड़े, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, साड़ियों, फर्नीचर से लेकर जरूरत का हर सामान बड़ी आसानी से मिल जाता है। यहां सडक के दोनों किनारे दुकानों से सजे रहते हैं।
 
 

 

Related News