25 APRTHURSDAY2024 3:44:20 PM
travelling

दुनिया की ये जगहें हैं कुछ खास(PICS)

  • Updated: 28 Sep, 2016 05:47 PM
दुनिया की ये जगहें हैं कुछ खास(PICS)

घूमने -फिरने का शौक हर किसी को होता है क्योंकि यही तो मौका होता है, जब इंसान अपनी जिदंगी की सभी प्रॉबल्स को भूल कर अपनी लाइफ का मजा लेता है। साथ उसे नई-नई जगहें देखना का मौका मिलता है। अगर आप भी अपनी लाइफ से बोर हो गए है और कुछ नई जगहों पर घूमना चाहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमकर आप अपनी जिदंगी का मजा लें सकते है। 

 


1. रोम, इटली

रोम इटली ही नही बल्कि पूरी दुनिया की जान है। यह जगह 2,500 सालों से दुनिया के नक्शे पर गौरव के साथ खड़ी है। अगर आप एक बार यहा जाएंगे वापिस आने का मन नहीं बना पाएंगे। 

2. येरुशलम, इजराइल

येरुशलम को दुनिया की धार्मिक राजधानी भी कहा जाता है। यह शहर लोगों को पिछले 4,000 सालों से अपनी और खींचता चला आ रहा है। यहां का लोकल क्राउड भी काफ़ी ज्यादा सपोर्टिंग है।

3. केप टाउन, साउथ अफ्रीका

आपने इस जगह की खूबसूरती को कई बार क्रिकेट के मैचों में देखा होगा। यहां आपको घूमने के लिए बहुत ही मस्त-मस्त जगहें मिलेंगी। यहां आप वाइल्ड लाइफ सफारी का भी मज़ा उठा सकते हैं। 

4. बार्सिलोना, स्पेन

बार्सिलोना शहर फुटबाल के फैन की जन्नत और फैशन की दुनिया का भी बहुत बड़ा केंद्र है। यहां के कल्चर में आपको बहुत सारी वैरायटीज़ देखने को मिलेगी।

5. बैंकॉक, थाईलैंड

पूरे एशिया में आपको इससे ज़्यादा मस्ती भरा शहर और कोई नहीं मिलेगा। यहां आपको मस्ती, आध्यात्म और फैशन का बेजोड़ सम्मिश्रण देखने को मिलेगा।

6. फ्लोरेंस, इटली

यह शहर अपनी लाल रंग की इमारतों के लिए काफी मशहूर है। खाने के शौकीन लोगों के लिए भी यहां ढ़ेरों ऑप्शन मिलेंगे।

7. क्योटो, जापान

क्योटो शहर लगभग 1 हजार साल तक जापान के राजपरिवार की राजसी राजधानी भी रहा है । यहां आपको सैकड़ों मन्दिर देखने को मिल जायेंगे।

Related News