18 APRTHURSDAY2024 1:15:25 PM
Life Style

बिना किसी कील और पेंच से बना ये फार्म हाउस, देंखे तस्वीरें

  • Updated: 02 Oct, 2016 12:39 PM
बिना किसी कील और पेंच से बना ये फार्म हाउस, देंखे तस्वीरें

दुनिया में कई चीजें ऐसी है, जिनकी कल्पना करना काफी मुश्किल होता है। जी हां, आज हम एक ऐसे घर की बात कर रहे है। इस घर के बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। घर चाहें बड़ी-बड़ी कंक्रीट की इमारतों से बना या फिर बांस या लकड़ी के साथ, सभी घरों में कील और पेंच का इस्तेमाल तो जरूर होता है। आज हम आपको ऐसे घर के बारे में बताएंगे, जिसमें एक भी कील और पेंच का इस्तेमाल नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इस घर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि बिना किसी कील, पेंच से बना यह घर बहुत सुंदर और टिकाऊ बना हुआ है।

    

चीन के बीजिंग स्थित पेंदा एक ऐसा आर्किटेक्चर फर्म है, जिसे एक अलग ही तरीके के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें एक भी कील और पेंच का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे केवल रस्सी और बांस के इस्तेमाल से बनाया गया है।

 


इस ट्री-हाउस को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्चर को हाल ही में 2016 में डिजाइन पुरस्कार के साथ दूसरे स्थान से नवाजा गया है लेकिन अभी तक पेंदा ने ट्री-हाउस का निर्माण पूरा नहीं किया है। इस ट्री-हाउस को राइजिंग कान्स का नाम दिया गया है। आइए देखते है बिना किसी कील और पेंच से बने हाउस की तस्वीरें...

Related News