25 APRTHURSDAY2024 2:55:57 PM
travelling

पुणे सबसे सस्ता शहर (pics)

  • Updated: 05 Aug, 2016 05:00 PM
पुणे सबसे सस्ता शहर (pics)

नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) भारतीय शहरों में छोटी छुट्टी के लिए पुणे सबसे किफायती शहर बनकर उभरा है। यात्रा संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी ट्रिपएडवाइजर के वार्षिक ट्रिपइंडेक्स के छठे संस्करण के मुताबिक तीन दिन तक की छोटी छुट्टियों के लिए पुणे देश का सबसे सस्ता शहर है। वहीं, मुंबई इस लिहाज से सबसे महंगा शहर है। वैश्विक स्तर पर भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे सस्ता शहर वियतनाम के हनोई को माना गया है। न्यूयॉर्क को तीन दिन की छुट्टी के लिए सबसे महंगा बताया गया है। इसके बाद तोक्यो, लंदन, कानकून और पेरिस का स्थान है। मुंबई वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे सस्ता शहर है। कंपनी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में 27 शहरों को शामिल किया गया तथा खर्च का आंकलन दो लोंगों के लिए ठहरने के लिए चार सितारा होटल, घूमने, लंच एवं डिनर और टैक्सी का खर्च शामिल है। सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय शहरों में छोटी छुट्टियों के लिए औसतन 30,415 रुपये की जरूरत होती है। मुंबई में यह खर्च सर्वाधिक 38,444 रुपये है जबकि पुणे में यह 26,595 रुपये है।  

Related News