25 APRTHURSDAY2024 7:42:55 AM
travelling

तस्वीरों में देखें, भारत का फ्रांस

  • Updated: 04 Sep, 2016 03:51 PM
तस्वीरों में देखें, भारत का फ्रांस
कई लोग विदेश जाकर घूमने का शौक रखते है क्योंकि लोगों का मानना है कि विदेश में घूमने के लिए बहुत सुंदर प्लेस है लेकिन उनकी यह सोच गलत है भारत में भी बहुत सी एेसी जगहें है जो विदेशों को भी पीछे छोड़ देती है और यहां घूमकर अाप बाहर जैसा नजारा लें सकते है। एेसे ही कई लोग है जो फ्रांस घूमने का सपना देखते है लेकिन किसी पैसों की कमी के कारण नहीं जा पाते। अाज हम अापको बारत में मौजूद प्रांस के बारे में बताएंगे जिसके बारे में शायद ही अापने सुना सुना होगा। अाइए जानते भारत के फ्रांस के बारे में...
 
 
भारत में मौजूद पुडुचेरी को फ्रांस का नाम दिया गया है इसकी खास बात यह जगह हुबहू फ्रांस की कॉपी है। यहां पर घूमने पर लगता ही नहीं है कि अाप भारत में है। समुद्र के किनारे बसे इस प्रदेश में घूमने लायक कई जगह मौजूद है। यहा पर अाप बिना पासपोर्ट और विजा के घूम सकते है। 
 
 
1. एक बेहतरीन टाउन प्लानिंग के अनुसार फ्रांसीसियों के लिए यहां पर जो टाउनशिप बसाई गई है उसे व्हाइट टाउन के नाम से पहचाना जाता है।
 
2. पुडुचेरी में सबसे खास महापुरूष की प्रतिमा प्रॉमीनाड बीच पर लगी हुई है। इस कारण इस बीच को महात्मा गांधी बीच के रूप में भी जाना जाता है।
 
3. गांधी जी की प्रतिमा के सामने ही फ्रेंच वॉर मेमोरियल है। इसके अलावा यहां पर हर वर्ष 14 जुलाई के दौरान फ्रेंच सैनिको की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
 
4 . पुडुचेरी का चर्च सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च दुनिया भर में मौजूद है। इस चर्च में तमिल और अंग्रेजी में प्रार्थना होती है। इसकी खास बात यह है कि 2000 लोग एक साथ ही प्रार्थना कर सकते है।
 

 

Related News