23 APRTUESDAY2024 9:40:02 PM
Nari

नेपाल में भी है घूमने फिरने की कई जगह! (Pics)

  • Updated: 25 Aug, 2016 01:44 PM
नेपाल में भी है घूमने फिरने की कई जगह! (Pics)

यदि आप भी कम पैसों में घूमना चाहते है तो आप नेपाल जा सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेपाल में आपको बहुत से पर्यटक स्थल भी देखने को मिलते हैं। जहां पर आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। यदि आप गर्मियों के मौसम में नेपाल में जाते हैं तो आपको उतनी गर्मी नहीं लगती। इसका कारण यह है कि नेपाल का उत्तरी बाग हिमालय से घिर हुआ है जिसके कारण वहां के वातावरण में ठंडक बनी रहती है।

 

नेपाल में आपको बौद्ध और हिन्दू संस्कृति का समन्वय देखने को मिलता है। आज हम आपको बताएगें  नेपाल के कुछ खास पर्यटक स्थलों के बारे में...

 

- पशुपतिनाथ

 

यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत की सूची में नामांकित है। यह मंदिर बागपति नदी के किनारे स्थित है। हिन्दू लोगों के 8 मुख्य मंदिरों में से एक है यह मंदिर। यह भगवान शिव का मंदिर है और यह न सिर्फ धार्मिक स्थल है बल्कि यह एक पर्यटक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया भर से हिन्दू लोग यहां दर्शन करने के लिए आते है। यहां पर विदेशी भी आते हैं। यह मंदिर अपने सौंदर्य और वास्तु कला के लिए भी जाना जाता है।

 

- लुंबिनी

 

लुंबिनी असल में गौतम बुद्ध की जन्म स्थली है। यह स्थान बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थल है। भारत-नेपाल सीमा रुमिनोदेई गांव को ही लुंबिनी कहा जाता है। यह स्थान सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए भी जाना जाता है। यहां पर गौतम बुद्ध की मां माया देवी के नाम पर मायादेवी मंदिर भी है जिसमें उनकी मूर्ति भी है।

 

-  देवघाट धाम

 

यह काली गंडकी तथा त्रिशुली नदियों के संगम स्थल पर स्थित है। मकर संक्रांति के दिन बहुत से लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं और इन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। 

 


- मुक्तिनाथ

 

यह स्थान हिन्दू धर्म के वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख स्थान माना जाता है। यहां पर मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान की उपासना की जाती है। इस क्षेत्र के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां पर आकर मुक्ति को प्राप्त किया जा सकता है। यहां पर आकर यात्रा करना मुश्किल होता है क्योंकि इस क्षेत्र में हिमालय की बड़ी और दुर्गम श्रृंखलाएं हैं।

 

 

-  चांगुनारायण मंदिर

 

इस मंदिर को नेपाल का सबसे पुराना और प्राचीन मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर 4 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था। 1702 ई. में इस मंदिर का दोबारा से निर्माण किया गया। यह मंदिर शिवपुरी की पहाड़ियों पर बना है। इस मंदिर में आपको विष्णु भगवान के अलावा शेषनाग की प्रतिमा देखने को मिलती है।

Related News