25 APRTHURSDAY2024 11:42:38 PM
Nari

मदिकेरी में भी हैं कई घूमने की जगहें! (Pics)

  • Updated: 29 Sep, 2016 12:46 PM
मदिकेरी में भी हैं कई घूमने की जगहें! (Pics)

घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता हैं। घूमने के लिए हम कई जगहों पर जाते हैं। अगर आप एक ही जगह पर बार-बार घूम कर बोर हो गए है तो इस बार मदिकेरी घूमने जाए। यह शहर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह साउथ इंडिया का खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह एक एेसा शहर है जहां पर चारों तरफ पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और काफी के बागान है। मदिकेरी कर्नाटक के कूर्ग जिले में है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1525 मीटर है। आइए जानें मदिकेरी के बारे में...

1. मदिकेरी किला

मदिकेरी किले के अंदर महल है। पहले इसके अंदर मंदिर था जो वीरभद्र मंदिर के नाम से जाना जाता था। इस मंदिर को अंग्रेजों ने तुड़वा कर चर्च बनवा दिया था। अब इस चर्च की जगह म्यूजियम है।

2. राजा की सीट

मदिकेरी के राजा सूरज को उगते व डूबते देखा करते थे। इस जगह को साउथ की सबसे अच्छी जगह माना जाती है। यहां से मैंगलोर की सड़क का नजारा सबसे अद्भुत है। 

3. नागरहोल वाइल्डलाइफ सेंचुरी

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो इस जगह जरूर जाए। यह मदिकेरी से महज 80 किमी दूर है। इसका लगभग 33 प्रतिशत हिस्सा जंगल से घिरा हुआ है। एक दिन में आप यहां घूम कर वापिस आ सकते है।

4. अब्बे झरना

अब्बे झरना मदिकेरी से थोड़ी ही दूर है। यहां एक तंग सा रास्ता है, जिसके कारण यहां पहुंचने के लिए काफी बगानों से गुजरना पड़ता है। 

Related News