24 APRWEDNESDAY2024 11:34:36 AM
Nari

ये हैं सबसे हॉन्टेड हाईवे! (Pics)

  • Updated: 22 Sep, 2016 01:30 PM
ये हैं सबसे हॉन्टेड हाईवे! (Pics)

रात को सफर करते समय कई बार एेसे रास्तों में से गुजरना पड़ता है, जो सबसे डरावने होते हैं। इन रास्तों से गुजरते वक्त हमारे मन में कई तरह के सवाल आते है। शरीर में कंपकंपी छुटने लगती है। क्या आपके साथ कभी एेसा हुआ है? एेसे कई हाईवे भारत में भी है। इन हाईवे के किस्से काफी मशहूर है। आज हम आपको बताते है एेसे ही हाइवेज के बारे में...


1. रांची-जमशेदपुर NH-33

यह एक एेसा हाईवे है, जहां हादसे स्वाभाविक कम और अस्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं। इस हाईवे के पार करने से लोग डरते हैं क्योंकि इसके दोनों कोनों पर मंदिर हैं। कहते है इस हाईवे को पार करने से पहले मंदिर में पूजा करनी पड़ती है।
 

2. मार्वे-मड आइलैंड रोड

मुंबई का मड आइलैंड रोड जितना खूबसूरत है उतना ही यहां तक पहुंचने का रास्ता डरावना है। यहां का रास्ता काफी संकरा है और सुनसान भी। 
 

3. कशेदी घाट, मुंबई-गोवा हाईवे

यह हाईवे काफी डरावना है। यहां पर अब तक सैकड़ों हादसे हो चुके हैं और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ट्रक का गिरना, बस पलट जाना और लोगों का मौत होना आम हो गया है। बड़ी मुश्किल से लोग यहां से निकल कर जाते है।
 

4. ब्लू क्रास रोड

इस रोड पर जाने से लोग डरते है। चेन्नई की इस रोड पर अचानक आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। इसी वजह से लोग यहां जाने से डरते है।


5. दिल्ली-जयपुर हाईवे

इस हाईवे का ताल्लुक भानगढ़ से है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात के वक्त डरावने किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। भानगढ़ का डरावना किला इसी रास्ते पर है।

Related News