20 APRSATURDAY2024 7:33:38 AM
Nari

ये है भारत का पैरिस (Pics)

  • Updated: 17 Sep, 2016 07:06 PM
ये है भारत का पैरिस (Pics)
जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता हैं। इस पिंक सिटी की खूबसूरती और यहां की हवेलियों के रूप में मौजूद एेतिहासिक विरासतों को करीब से जानने के लिए दुनिया के कोने-कोने से विदेशी पर्यटक आते हैं। भारत सरकार ने आज भी इन राजाओं की हवेलियों को सुरक्षित करके रखा हुआ हैं। आज हम आपको पिंक सिटी के मशहूर पर्यटक स्थलों के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी यहां जाने पर मजबूर हो जाएंगे।
 
 
1. आमेर किला
 
इस खूबसूरत किले को महाराजी मानसिंह प्रथम ने बनवाया था। यह बड़े दरवाजों और पथरीले रास्तों के साथ हिंदू वास्तुकला का कलात्मक नमूना है।
 
 
2. नाहरगढ़ किला 
 
जयपुर की स्थापना करने वाले महाराजा सवाई जय सिंह ने ही इस किले का निर्माण करवाया था। नाहरगढ़ किले से गुलाबी शहर जयपुर का अद्धृत नजारा दिखता है।
 
 
3. जल महल
 
जल महल जयपुर शहर की सागर झील के बीच में मौजूद है। यह पूरा इलाका अरावली, अन्य किलों, मंदिरों और मन को मोह लेने वाले प्राकृतिक सौदर्यो से घिरा है।
 
4. जंतर-मंतर
 
महाराजा जय सिंह द्वारा बनवाई गई इस वेधशाला को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जा चुका है। इसमें खगोलीय उपकरणों का बहुत बड़ा संग्रह है।
 
 
5. हवा महल
 
यह जयपुर के दक्षिण में स्थित है। इस खूबसूरत पांच मंजिला भवन को भगवान कृष्ण के प्रतिरुप के तौर पर बनवाया गया। इसमें 1000 छोटी खिड़कियां हैं। 

Related News