25 APRTHURSDAY2024 10:57:57 PM
Nari

ये है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव! (Pics)

  • Updated: 20 Sep, 2016 05:42 PM
ये है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव! (Pics)

हिमाचल में कई खूबसूरत गांव हैं। एेसा ही एक खूबसूरत गांव है किब्बर। यह गांव समुद्र तल से 4850 मीटर की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में बसा है। किब्बर गांव को दुनिया का सबसे ऊंचा गांव कहा जाता है। यह गांव शिमला से 430 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां कई बौद्ध मठ बने हुए हैं। किब्बर गांव में बनी मॉनेस्ट्री सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं दिल्ली से इस गांव की दूरी 730 किलोमाटर है। यहां पर एक बार आने के बाद आप जिंदगी भर यहां कि ताजगी और मनोरम दृश्यों को नहीं भुला पाएंगे।


सन् 2011 के आंकडों के अनुसार इस छोटे से गांव में करीब 77 परिवार रहते हैं। इस गांव में बारिश कम होती है लेकिन बर्फबारी बहुत अधिक होती है। बर्फबारी के समय में यहां कई फुट मोटी बर्फ जम जाती है। यहां के रास्ते बंद हो जाते है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सड़कों से गुजरना पर्यटकों के लिए बहुत सुंदर अनुभव होता है।


Related News