25 APRTHURSDAY2024 9:10:09 PM
travelling

फ्रांस की यह सड़क दिन में सिर्फ 2 घंटे ही आती है नजर! (pics)

  • Updated: 18 Sep, 2016 04:36 PM
फ्रांस की यह सड़क दिन में सिर्फ 2 घंटे ही आती है नजर! (pics)
दुनिया में बहुत सी ऐसी अनोखी चीजें है जिनको देखकर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। जी हां, अाज हम फ्रांस की एक ऐसी ही सड़क की बात कर रहे है जो बहुत ही अनोखी है। फ्रांस की यह सड़क दिन में दो बार सिर्फ 2 घंटे के लिए ही नजर आती है। बाकी के दिन यह सड़क पानी में डूबी रहती है और किसी को दिखाई नहीं देती । इस सड़क के चारों और पानी है। यह सड़क मेनलैंड को नोइरमौटीयर आइलैंड से जोड़ती है। यह सड़क 4.5 किमी लंबी है। इस सड़क को पैसेज डू गोइस भी कहा जाता है, जिसका मतलब जूते गीले करते हुए सड़क पार करना है। कहा जाता है कि इस सड़क को पार कर पाना काफी मुश्किल होता है। 
 
1. इस सड़क को पहली बार 1701 में मैप के जरिए दिखाया गया था। 
 
2. दिन में 2 बार एक या दो घंटे तक सड़क साफ रहने के बाद अचानक दोनों किनारों से पानी अाना शुरू होता है और देखते ही देखते यह समुद्र से ढक जाती है। 
 
3. कहा जाता है कि इसकी गहराई 1.3 से 4 मीटर तक भी हो जाती है और कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते है। 
 
4. कभी-कभी तो यहां लोग बोट से ही अाते-जाते है। इसके बाद पक्की सड़क बनाई गई। फिर लोगों ने यहां कारों और घोड़ों के जरिए आना-जाना शुरू किया।
 
5. साल 1986 के बाद से यहां अनोखी रेस आयोजित की जाती है।

Related News