नेशनल डेस्क: केरल के कोट्टयम से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां चर्च के 5 पादरियों पर एक विवाहित महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला के पति की शिकायत पर मलंकरा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ने पांचों पादरियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एक पादरी ने 380 बार महिला का यौन शोषण किया।
थिरुवला के रहने वाले शख्स ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप जारी किया है जिसमें आरोप लगाया गया कि एक पादरी ने शादी के पहले उनकी पत्नी के साथ यौन उत्पीड़न किया। शादी के बाद भी वह महिला के साथ दुर्व्यवहार करता रहा। उनकी पत्नी ने एक अन्य पादरी को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया लेकिन इस समस्या के समाधान की बजाय उसने पीड़िता को गाली देना शुरू कर दिया। दूसरे पादरी ने यौन उत्पीड़न की बात को अपने साथी तीन अन्य पादरियों को बता दी और उन्होंने भी कथित तौर पर उनकी पत्नी का उत्पीड़न किया।
पीड़िता के पति ने उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को उनके पद से हटा दिया जाए। हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद फादर जॉन ने पांचों पादरियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया। फादर जॉन का कहना है कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर पीड़िता के चर्च के तीन पादरियों से प्रेम संबंध रहे हैं।