25 APRTHURSDAY2024 1:19:04 AM
Nari

ये हैं भारत के प्रसिद्ध मंदिर! (Pics)

  • Updated: 02 Oct, 2016 09:08 AM
ये हैं भारत के प्रसिद्ध मंदिर! (Pics)

आज से नवरात्रे शुरू हो गए है। एेसे में लोग कई मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। नवरात्रों के दिनों में हर जगह माता रानी के जयकारे गुंज रहे होते हैं। सबसे ज्यादा रौनक पहाड़ों में स्थित मंदिरों में देखी जाती हैं। इन दिनों में यहां की शोभा देखने योग्य होती है। आज हम आपको एेसे ही प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहाड़ों पर स्थापित हैं।


1. तारा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

यह मंदिर तारा पर्वत या पहाड़ पर बना हुआ है। तिब्बती बौद्ध धर्म के लिए भी हिन्दू धर्म की देवी तारा का काफी महत्व है, जिन्हें देवी दुर्गा की नौ बहनों में से नौवी कहा गया है। कहते है कि यह मंदिर लगभग 250 साल पहले बनाया गया था। 

2. मानसा देवी मंदिर, उत्तराखंड

यह मंदिर हरिद्वार से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां स्थापित पेड़ पर धागा बांधने से हर मनोकामना पूरी होती है। 

3. चामुंडेश्वरी मंदिर, कर्नाटक

यह मंदिर चामुंडी पहाड़ी कर्नाटक के मैसूर में स्थित है। इस पहाड़ी को काफी प्रसिद्ध माना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 12वीं सदी में की गई थी। मंदिर परिसर में राक्षस महिषासुर की एक 16 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। 

4. अधर देवी मंदिर, राजस्थान

इस मंदिर तक पहुंचने  के लिए भक्तों को लगभग 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। यहां की मान्यता है कि अगर कोई भक्त पूरी श्रद्धा के साथ देवी की पूजा करता है तो यहां उसे बादलों में देवी की छवि दिखती है। 

5. तारा तारिणी मंदिर, उड़ीसा

यह मंदिर अपने आप में बहुत खास है क्योंकि यह मंदिर दो जुड़वा देवियों तारा और तारिणी को समर्पित है। यह सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी सती के 4 शक्ति पीठों के मध्य में स्थापित है। इस मंदिर की चारों दिशा में एक शक्ति पीठ है।

6. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू कश्मीर

यह मंदिर सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि माता ने इसी प्राचीन गुफा में भैरव को अपने त्रिशूल से मारा था।

Related News