16 APRTUESDAY2024 10:39:46 PM
travelling

जान का खतरा होने पर भी यहां घूमते है लोग!(PICS)

  • Updated: 18 Oct, 2016 12:25 PM
जान का खतरा होने पर भी यहां घूमते है लोग!(PICS)

दुनिया बहुत ही खूबसूरत है और यहां देखने के लिए एक से बढ़कर एक नजारें है लेकिन कुछ जगहें ऐसी है, जो डराने के लिए काफी होती है। ये जगहें खुलकर किसी की भी जिदंगी के साथ खिलवाड़ कर सकती है। कुछ खतरों के खिलाड़ी इन जगहों पर जाने से नहीं घबराते। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने के लिए जान हथेली पर रखकर घूमना पड़ता है। 

 


1. ट्रोलटुंगा, नॉर्वे

नॉर्वे की सबसे खूबसूरत क्लिफ्स में शामिल ट्रोलटुंगा समुद्र से 1100 मीटर की ऊंचाई पर है। इस खूबसूरत जगह का मज़ा लेने के लिए आपको 8 से 10 घंटे की चढ़ाई करनी होगी। 
 
2. सिजू गुफाएं, मेघालय

मेघालय की सिजू गुफाएं भारत की पहली नैचुरल चूने की गुफाएं हैं। यहां पर तार रस्सी का बना एक पुल भी है, जो दो पहाड़ों के शिखरों को आपस में जोड़ता है। इस लड़खड़ाते पुल पर ध्यान से जाना पड़ता है। 
 
3. हुआएना पिच्चु, पेरू 

दुनिया के सात अजूबों में एक माचु पिच्चु का खूबसूरत नजारा इस पहाड़ के शिखर से देख सकते हैं। मगर यहां पहुंचने के लिए खतरनाक, संकड़ी, सीधी चढ़ाई का सामना करना पड़ता है। 
 
4. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान

उत्तरी पाकिस्तान गिल्गिट-बलिस्तान इलाके में बना यह ब्रिज बोरिट लेक के दरमयां कनेक्शन का काम करता है। यह ब्रिज काफी पुराना हो गया है, बीच-बीच से फट्टे गायब हैं। 

5. मॉन्ट ब्लॉन्क बॉक्स, फ्रांस 

लग्जरी ब्रांड का नाम रखने वाले कांच के इस बॉक्स में कुछ लग्जरी नहीं है। 12,605 फुट के बॉक्स से आप यूरोप की सबसे ऊंची चोटी का 360-डिग्री व्यू ले सकते हैं।

6. माउंट हुआशान, चीन

इस पहाड़ी पर लोग गुच्छों में आतें है और इसकी सीधी चढ़ाई, नुकीले कोने और कमजोर फट्टों का मजा लेते हैं लेकिन जरा सी लापरवाही से यहां जान भी जा सकती है। 

7. मोहेर क्लिफ्स, आयरलैंड

बाइकिंग का यह रास्ता आपको खतरों और एडवेंचर स्पोर्ट्स का असली मजा देगा। 4 फुट के इस रास्ते में सबसे चौड़ी जगह भी कापी खतरे से भरी पड़ी है।
 

Related News