19 APRFRIDAY2024 2:52:44 PM
Nari

यहां घूमने के लिए नहीं मिलेगी गाड़ियां(Pics)

  • Updated: 07 Oct, 2016 06:10 PM
यहां घूमने के लिए नहीं मिलेगी गाड़ियां(Pics)

आजकल हर कोई आराम और सुविधा चाहता है और घूमने के शौकिन लोगों के लिए यह बात बहुत हैरान कर देन वाली है कि दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां पर कारों के नामों निशान तक नही है। आपको इन देशों में घूमने के लिए पैदल चलना पडेगा। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...


1. लामू आइलैंड, केन्या

लामू केन्या का एक आयलैंड है जो टूरिस्ट पर्यटको के लिए आकर्षन का केन्द्र है। यहां पर आपको गाड़ियां नही बल्कि खच्चर मिलेंगे। इस जगह का नाम हेरिटेज लिस्ट में भी है।

2. वेनिस, इटली

इटली के इस शहर को कार फ्री एरिया के नाम से जाना जाता है। यहां पर सफर करने के लिए सिर्फ दो खास सुविधाएं हैं वॉकिंग और बोटिंग। यहां पर 400 के करीब ब्रिज हैं जो सैकड़ोेें की तादाद में आइलैंड्स को आपस में जोड़ते हैं।

3. हाइड्रा, सेरोनिक आइलैंड, ग्रीस

आप ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं और कुछ घूमने का प्लान बना रहें हैं तो हाइड्रा आइलैंड आपके लिए बैस्ट रहेगा। यहां पर रोजाना का काम करने के लिए भी घोड़ा,खच्चर और वाटर टैक्सी का ही इस्तेमाल होता है और यहां पर सड़के भी इस तरह की हैं कि पैदल चलना आसान होता है। 

4. ला कुमब्रेसिटा, अर्जेन्टीना

यह जगह अनोखे पत्थरों की सड़कों के लिए मशहूर है। यहां गाडियों को सड़कोें पर चलाने की परमिशन नही है। 

5.शॉर्क आइलैंड, यूनाइटेड किंगडम

शॉर्क आइलैंड जो इंग्लिश चैनल में है पर कारें नहीं बल्कि घोड़ा गाडियां चलती है। 
यहां पर सिर्फ साइकिल और ट्रैक्टर्स तो देखे जा सकते हैं। इसी कारण यह शहर सेहत के मामले में बाकि शहरों से अच्छा है। 

6.मैकिनेक आइलैंड

मैकिनेक आइलैंड में लोग एक जगह से दूसरे जगह तक जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ गाड़ियों में इंजन का शोर सुना जा सकता है। वैसे लोग यहां अपना ज्यादातर काम पैदल, साइकिल और घोड़े की मदद से करते हैं।
 

Related News