25 APRTHURSDAY2024 1:34:53 PM
Nari

एेसा शहर जहां न कोई धर्म है, न सरकार! (Pics)

  • Updated: 21 Sep, 2016 02:44 PM
एेसा शहर जहां न कोई धर्म है, न सरकार! (Pics)

आपने कई शहरों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप एेसे शहर के बारे में जानते हैं, जहां न कोई धर्म,न सरकार और न ही पैसा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भारत में तो हर शहर में सरकार है? आज हम आपको बताते है इस शहर के बारे में। यह शहर दक्षिण भारत में है। इस जगह का नाम ऑरोविले। इस शहर की स्थापना सन 1968 में मिरा अलफासा ने की थी। यह शहर सिटी ऑफ डॉन के नाम से भी जाना जाता है।


इस शहर में कोई भी इंसान आकर रह सकता है लेकिन एक सेवक की तरह। इस शहर में 50 देशों के लोग रह रहे हैं। ये लोग अलग-अलग परिवार और बैकग्राउंड से हैं। इस शहर में एक मंदिर भी है जो किसी भी धर्म से जुड़ा नहीं है। इस मंदिर में लोग सिर्फ योग करते है। यहां पर्यटकों को अन्दर जाने की इजाजत नहीं हैं। अगर आप इस शहर जाएं तो यहां 10 मिनट की वीडियो की फिल्म जरूर देखें, जिससे आपको इस शहर की अधिक जानकारी मिलेगी। ऑरोविले शहर को यूनेस्को ने एक अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में प्रशंसा की है। 
 

Related News