23 APRTUESDAY2024 6:35:37 AM
Nari

बोटिंग के शौकीन जरूर करें इन जगहों की सैर!(Pics)

  • Updated: 23 Aug, 2016 01:29 PM
बोटिंग के शौकीन जरूर करें इन जगहों की सैर!(Pics)

कई लोगों को बोटिंग करना बहुत पसंद होता है। एेसे लोग हमेशा एेसी जगह पर जाना चाहते है जहां पर जाकर वो बोटिंग कर सके। अगर आपको भी बोटिंग करना पसंद है और आप किसी सुन्दर और शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत के 4 ऐसे बोटिंग डेस्टिनेशन बता रहे हैं जहां जाकर आपको ना सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी बल्कि आपकी थकान भी खत्म हो जाएगी। इन डेस्टिनेशन पर आप अपने पूरी परिवार के साछ बहुत सारी मौज मस्ती कर सकते हैं। इतनी शांत और खूबसूरत जगह पर आकर आप यहां की सुन्दर झीलों में बोटिंग करने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आइए जानें इन जगहों के बारे में...

 

 

- श्रीनगर की खूबसूरत डल झील

 

कश्मीर के बारे में तो आप जानते ही है। यहां की बेहद खूबसूरत वादियों के बीच श्रीनगर की शांत डल झील हर किसी का ध्यान अपनी और खींचती हैं। इसकी खूबसूरती का कायल तो हर कोई है। यह झील कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील बोटिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। बोटिंग करते हुए कश्मीर की सुन्दर वादियों का मजा लेने की बात ही कुछ और है। यहां आकर आपको काफी सुकून मिलेगा।

 

 

- माउंट आबू की नक्की झील

 

यह झील एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह राजस्थान की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। राजस्थान की गर्म रेत के बीच माउंट आबू एक ठंडा और खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। सर्दियों के मौसम में यहां ठण्ड होने के कारण यह खूबसूरत झील जम जाती है। इस झील के किनारे पर एक खूबसूरत बगीचा है। बोटिंग करते हुए सैलानी इस जगह की सुंदरता का आनंद लेते हैं।

 

 

- उत्तराखंड की नैनी झील

 

नैनीताल में हर वर्ष हजारों लोग घूमने आते हैं। इस जगह का सबसे बड़ा आकर्षण है यहां की नैनी झील, इस झील के नाम पर ही इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। यह झील पहाड़ों के बीचों-बीच है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर आपका वापिस जाने का मन नहीं करेगा। इस झील में बोटिंग करना आपको काफी पसंद आएगा। 

 

 

- केरल की कुमारकोम झील

 

यह झील यहां के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। दूर-दूर से लोग इस झील को देखने आते हैं। इस झील के चारों और फैली वनस्पति इस जगह को काफी खूबसूरत बनाती है। इस सुन्दर और शांत झील में बोटिंग करने के बाद आपको काफी सुकून का अहसास होगा।

Related News