ट्रैवलिंगः जंगल वन्य जीवों के रहने के लिए और उनकी प्रजातियों को सुरक्षित रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। जंगल प्राकृति का संतुलन बरकरार रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। भारत में भी बहुत से घने जंगल है जो जानवरों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को संभाल कर रखने के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानें ऐसे ही कुछ घने जंगलों के बारे में
1. कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान
अंडमान-निकोबार आइलैंड में यह जंगल 426 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जंगल बहुत घना है और यहां पर बहुत से जंगली जानवर हैं, जिनकी दुर्लभ प्रजातियां कुदरत के बेहद करीब रह रही हैं।
2. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
यह नैशनल पार्क बहुत घना है। यहां पर जंगली हाथी,शेर,हिरन,चीते,सांभर,पांडा के अलावा और भी बहुत से खतरनाक जानवर रहते हैं। इस घने जंगल में कई तरह के खतरनार वन्य जीव भी पाए जाते हैं।
3. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले में इंद्रावती नदी के किनारे स्थित है। यह बहुत ही घना और जगली जानवरों से भरा हुआ इलाका है। यहां पर जंगली जानवरों की दुर्लभ आबादी रहती है।
4. रणथम्भौर
राजस्थान की ऊंची पहाडी पर स्थित रणथम्भौर बेहद घना जंगल है। यह समुद्र तल से 401 मीटर की उंचाई पर बना हुआ है। यहां पर तेंदुआ, हिरण, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर के अलावा बहुत से जानवर और पक्षी देखने को मिलते हैं।
5. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है। कुल्लू और मनाली में कुदरती रूप से बना हुए इस उद्यान को नेशनल पार्क का दर्जा दिया जा चुका है।
6. गिर वन्यजीव अभयारण्य
भारत के गुजरात राज्य में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य 1424 वर्ग कि.मी में बसा हुआ है। यहां पर शेर,सांभर,सूअर के अलावा और भी जंगली जानवर यहा पर पाए जाते हैं।