20 APRSATURDAY2024 5:27:13 AM
Nari

पेड़ के बीच से होकर गुजरती है यह सुरंग, देखें तस्वीरें

  • Updated: 01 Oct, 2016 11:41 AM
पेड़ के बीच से होकर गुजरती है यह सुरंग, देखें तस्वीरें

घूमने के शौकीन लोग दुनिया में ऐसी जगहें ढूंढ ही लेते हैं जो कुछ खास और अलग तरह की हो। वैसे खूबसूरत और अजीबोगरीब जगहों की इस दुनिया में कमी नहीं है। चलिए आज हम आपको एक सुरंग के बारे में बताते हैं जो पेड़ों को बीच से काटकर बनाई गई है। इन सुरंगों की खूबसूरती देखने ही मन खुश हो जाता है। जी हां, यह सुरंग अमरीका के कैलिफोर्निया में मौजूद है। 
 

इस सुरंग के रास्ते से हर रोज हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। इन पेड़ों का नाम रेडवूड्स सिकुओइस है जो हजारों साल पुराने हैं। इनमें से कुछ तो तीन सौ फीट तक ऊंचे हैं। इन पेड़ों को काटकर सुरंगें बनाई गई हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
 

यहां के कुछ स्थानीय लोगों की तरफ से किए गए इस प्रयास को टूरिस्ट खूब सराह रहे हैं। इस सुरंग में से गुजरने के लिए लोगों को कुछ खर्च जरूर करना पड़ता है और इस टर्नल से पहली बार 1975 में कार गुजरी थी। एक तरह से यह लोगों के लिए टूरिस्ट प्लेस भी बन गई हैं। इस सुरंग को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
 


Related News