18 APRTHURSDAY2024 7:46:52 AM
Nari

इन बीच पर जाकर बनाएं गोवा ट्रिप को यादगार (Pics)

  • Updated: 19 Sep, 2016 01:03 PM
इन बीच पर जाकर बनाएं गोवा ट्रिप को यादगार (Pics)
शादी के बाद हर कपल को हनीमून मनाने के लिए एक रोमांटिक जगह की तलाश रहती हैं। एेसे में वे कई जगहों पर जाने के बारे में सोचते हैं। अगर आप भी एेसी जगह की तलाश कर रहें है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। आप हनीमून के लिए गोवा जा सकते हैं क्योंकि यह हनीमून डेस्टीनेशन के साथ ही प्रेमी जोड़ो की सबसे पहली पसंद मानी जाती है। वैसे गोवा एक छोटा-सा राज्य है लेकिन यहां पर 40 समुद्री तट हैं। समुद्री किनारों की वजह से ही दुनिया भर में गोवा की एक अलग पहचान है। आज हम आपको गोवा के बीच के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
 
 
 
1. बागा बीच 
 
बागा बीच पार्टी, नाइटलाइफ और सी फूड के लिए जाना जाता है। इसके पास अच्छे रेस्टॉरेंट और होटल हैं। यह बीच अपनी भूरी रेत और पाम पेड़ों से टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है।
 
 
2. अगोंडा बीच 
 
अगोंडा बीच सबसे शांत और साफ-सथुरा बीच है। यहां पर टूरिस्ट शांति से धूप का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती इसलिए अकेले में समय बिताने वाले काफी टूरिस्ट को आकर्षित करता है।
 
3. कैंडोलिम बीच
 
यह बीच गोवा के सबसे लंबे बीचों में से एक है। कैंडोलिम इलाका गोवा के सबसे प्रसिद्ध तट कैलंगूट बीच के पास स्थित है। यहां का माहौल काफी शांतिपूर्ण होता है।
 
 
4. कैलंगूट बीच
 
यह बीच वॉटर स्पोर्ट्स और डॉल्फिन के लिए मशहूर है। गोवा में कैलंगूट बीच को समुद्र तटों की रानी के रूप में जाना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर यहां काफी भीड़ होती है।
 
5. केवेलोसिम बीच
 
केवेलोसिम बीच नर्म सफेद रेत के लिए मशहूर है। यहां का नजारा देखने में काफी सुंदर और मनमोहक लगता है।
 

Related News