24 APRWEDNESDAY2024 4:18:26 AM
Nari

इस पहाड़ पर हैं स्वर्ग का दरवाजा! (Pics)

  • Updated: 27 Sep, 2016 04:38 PM
इस पहाड़ पर हैं स्वर्ग का दरवाजा! (Pics)

दुनिया में एेसे कई अजीबो गरीब जगहें है, जिन्हें जानकर बड़ी हैरानी होती है। लोगों को इस जगह पर जाना बेहद पसंद होता है। एक एेसी ही जगह है चीन के तियानमेन माउंटेन पर बनी गुफा। यह वहां का फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है। इसे स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। दरअसल, 253 ईस्वी के आस-पास पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ था। इसी लंबाई लगभग 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है। 


5 हजार फीट की ऊंचाई की वजह से ये गुफओं बादलों के बीच घिरी रहती है। इसे देखकर एेसे लगता है कि जैसे मानो स्वर्ग में आ गए हो। इसी कारण इसे लोग स्वर्ग का दरवाजा कहते है। यहां जाने के लिए केबल वे का उपयोग भी किया जाता है। केबल वे और सड़कों से उतरने के बाद लोग 999 सीढ़ियां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं। कहते है कि 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल भी था जो सिर्फ 15 मिनट के लिए दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। इस माउंटेन के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं। 


Related News