23 APRTUESDAY2024 9:38:28 AM
travelling

दुनिया के अजीबोगरीब Floating रेस्टोरेंट, जिनके बारे में शायद नहीं जानते अाप(pics)

  • Updated: 26 Jul, 2016 06:24 PM
दुनिया के अजीबोगरीब Floating रेस्टोरेंट, जिनके बारे में शायद नहीं जानते अाप(pics)
रेस्टोरेंट का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी अाने लगता है लेकिन कुछ रेस्टोंरेट एेसे होते है जो अपने खाने से ज्यादा अपनी बनावट के लिए मशहूर होते है। दुनियां में बहुत एेसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं जिनके बारे में सुनकर अाप हैरान हो जाएंगे। अाज हम अापको एेसे ही बेस्ट रेस्टोंरेट के बारे में बताएंगे जो Floating थीम पर बने है। अाइए जानते है इनके बारें में...
 
 
1. जंबो फ्लोटिंग रेस्तरां, हांगकांग
 
पानी में तैरने वाले इस रेस्तरां को हांगकांग की सबसे बड़ी आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। इस चमचमाते रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि इसमें शॉपिंग मॉल और पार्क भी है।
 
2. कार डोनट रेस्तरां, जर्मनी 
 
जर्मनी का पानी में तैरने वाला BBQ Donut रेस्तरां अपने आप में खास जगह है। इस रेस्तरां में एक तैरने वाला टेबल है, जहां पर आपको भोजन परोसा जाता है यहां पर लअाप पिकनिंक का मजा उठा सकते है।

3. नमक और देहली होटल, स्वीडन
 
लगभग 23 कमरों वाला स्वीडन का यह रेसटोरेंट Sea Food परोसने वाला दुनिया का सबसे मशहूर रेस्तरां में से एक माना जाता है। झील में बने इस होटल और रेस्तरां का लोकेशन काफ़ी मस्त लगता है।
 
4. सागर पैलेस, एम्सटर्डम
 
The Ornate Sea Palace को यूरोप का सबसे पहला पानी में तैरने वाला चाईनीज़ रेस्तरां है। वैसे तो यहां बहुत से तैरने वाले रेस्तरां है लेकिन इस चीनी Sea Palace की बात ही कुछ अौर है।
 
5. Nusa Penida द्वीप फ्लोटिंग रेस्तरां, इंडोनेशिया
 
इंडोनेशिया में बाली आइलैंड के पास छोटे से आइलैंड पर बना रेस्तरां काफी कूल है। इस तरह के और भी रेस्तरां यहां पर आपको देखने को मिल सकते हैं।
 
6. कैट बा बे रेस्टोरेंट, वियतनाम
 
वियतनाम का ये रेस्तरां मुख्य रूप से सपमद्री खाने के लिए जाना जाता है लेकिन इसे घर की तरह बनाया गया है।
 
7. वेली लेक फ्लोटिंग रेस्तरां, त्रिवेंद्रम
 
पानी में तैरते हुए सुंदर सा दिखने वाला ये रेस्तरां भारत में तिरुअंतपुरम के Veli Lake में बना है। यह रेस्तरां मुख्य रूप से Floating Bridge के सहारे भूमि से जुड़ा हुआ है।
 
8. Rustar डाऊ फ्लोटिंग रेस्तरां, दुबई
 
दुबई का यह रेस्टोरेंट दुनिया का सबसे बड़ा तैरने वाला रेस्तरां है। यह एक जगह रहने के बजाए चारों तरफ घूमता रहता है। इस रेस्तरां में एक बार में 400 यात्री घूमने जाते हैं।

 

Related News