अपने आपको काम के बोझ से कुछ देर के लिए आराम देने के लिए और दोबारा तरो-ताजा होने के लिए अक्सर कुछ लोग घूमने का प्लान बना लेते हैं। कई बार हमें उस देश या शहर के बारे में कुछ भी पता नहीं होता जहां पर हम जा रहे हैं लेकिन अगर आप किसी भी अंजान जगह पर सुकुन के कुछ पल बिताना चाहते हैं और वो भी अकेले में तो यह बहुत जरूरी है कि उस जगह की पूरी जानकारी हासिल कर ली जाएं। आइए आपको बताते हैं दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में जहां जाना खतरे से खाली नही हो सकता।
1. Mexico City, Mexico
इसमें कोई शक की बात नही कि खूबसूरत देश है लेकिन अगर आप मेक्सिको सिटी अकेले घूमने जा रहे हैं तो पहले इस बात की और जरूर ध्यान दें कि आए दिन यहां पर
किडनेपिंग, चोरी और हमले बातें होना आम बात है। यहां पर सरकार ने भी कई जगहों पर ना जाने की चेतावनी दी हुई है।
2. Detroit, Michigan
डेट्रोइट, मिशिगन ऐसा शहर है जहां पर चोरी,मर्डर और रेप जैसा घटनाएं बहुत होती हैं। यहां की सरकार ने कुछ समय के लिए इस पर नियंत्रण किया हुआ है।
3. Lima, Peru
टूरिस्ट को यहां पर घूमने से पहले ही इस बात की चेतावनी दी जाती है कि यहां पर चोरी,जेब काटना जैसी घटनाएं आम हैं। इस जगह पर अकेले घूमना बिल्कुल भी सुरक्षित नही है।
4. Memphis, Tennessee
इस शहर में बहुत गरीबी है। इसी वजह से चोरी और लूट होना यहां आम बात है। आप यहा पर घूमने ना ही जाएं तो अच्छा है।
5. San Pedro Sula, Honduras
इस शहर में चोरी तो क्या मर्डर जैसी वारदात भी बहुत आम बात है। इस शहर से तो तौबा करना ही अच्छा है।
7. Birmingham, Alabama
क्राइम रेट की बात करें तो इस मामले में इस शहर ने सबको पीछे छोड़ दिया है।
8. St. Louis
सेंट लुईस में मर्डर रेट और क्राइम रेट के मामलों के बारे में सुनकर तो यहां जाने से डर लगता है।