25 APRTHURSDAY2024 8:18:50 AM
Nari

इन 5 जगहों की अपनी है खूबियां (Pics)

  • Updated: 11 Aug, 2016 12:37 PM
इन 5 जगहों की अपनी है खूबियां (Pics)

सभी लोग ज्यादातर छूट्टियां मनाने के लिए किसी हिल स्टेशन में जाना पंसद करते है लेकिन इसके इलावा भी कई एेसी जगह है जिनकी अपनी खूबियां है। एेसा ही एक देश बांग्लादेश है जिसकी अपनी खासियत है। ये देश भी अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है और कई बातों के लिए ये लोगों के लिए आकर्षण है। आज हम आपको बताते है यहां की ऐसी जगहों के बारे में जिनकी अपनी खूबियां है।

 

- ढाका

 

ढाका बांग्लादेश की राजधानी है। ढाका बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केंद्र भी है। धान, गन्ना और चाय का व्यापार भी सबसे ज्यादा यहीं होता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां बहुत सी पुरानी सभ्याताओं के नमूने देखने को मिलते है। यहां पर बहुत से बाज़ार जेसै पागला, तेजगांव, टोंगी, डेमरा है जहां रोजमार्रा वाली कई चीजें उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। ढाका में एक प्रसिद्ध सदरघाट है जो बूढ़ी गंगा नदी पर बना हुआ है। ढाका में घूमने के लिए बहुत सी चर्चित जगह हैं जिनमें प्रमुख है धाकेश्वरी मंदिर, लालबाग किला, खान मोहम्मद मृधा की मस्जिद, अर्मेनियाई चर्च, स्टार मस्जिद, अहसान मंज़िल और संसद की इमारत।

 

 

-  चिट्टगांव

 

चिटगांव को बांग्लादेश की व्यावसायिक राजधानी माना जाता है। इसके आसपास फैले पहाड़ और नदियां, चिटगांव में गिरती हुई करणापुली नदी इस शहर को और आकर्षक बनाते है। देश का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह चिटगांव में स्थित है, जो ‘चटगांव पोर्ट’ के नाम से जाना जाता है।

 

 

- रंगामाटी

 

इस जगह पर जाने के लिए आपको टेढ़े- मेढ़े रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है जो हरियाली से भरा हुआ है। अगर आप खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों को देखने के शौकीन है तो एक बार जरूर रंगामाती जाएं। यह चिटगांव की पहाड़ी का ही एक हिस्सा है। यहां ‘कप्ताई’ नाम की झील है जिसे झीलों का दिल माना जाता है।

 

 

-सिलहट

 

सिलहट एर बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर 150 तरह की चाय के बगान हैं। हरे-भरे चाय के लहराते हुए बगान और सुरमा घाटी इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक बनाती है। यहां पर चाय के अलावा संतरे और अनानास के पेड़ भी फैले हुए हैं।

 

 

- सुंदरवन

 

सुंदरवन विश्व प्रसिद्ध धरोहर में से एक है। यहां पर 1400 हेक्टेयर में फैला दुनिया का सबसे बड़ा वन है। बांग्लादेश पर्यटन के क्षेत्र में सुंदरवन सबसे अहम भूमिका निभाता है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी यहां केवल इस खूबसूरत सदाबहार जंगल में घूमने के लिए आते हैं और स्थानीय लोग भी हर साल सुंदरवन यात्रा करने जाते हैं।

Related News