20 APRSATURDAY2024 5:10:57 AM
Nari

आखिर क्यों लड़का और लड़की दोस्त नहीं हो सकते? (Pics)

  • Updated: 26 Sep, 2016 12:53 PM
आखिर क्यों लड़का और लड़की दोस्त नहीं हो सकते? (Pics)

कहते हैं कि लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। चाहे लड़का और लड़की कहें कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त है लेकिन इस बात पर किसी को यकीन नहीं होता। इस दोस्ती को लेकर यह धारणा काफी पुरानी है। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर एेसा क्यों कहा जाता हैं कि लड़के और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। अमेरिका में हुए एक शोध में पाया गया कि अधिकतर लड़के अपनी महिला मित्र के प्रति दोस्ती से ज्यादा प्यार की भावना रखते हैं। 


शोध में लड़कों से सवाल पूछने पर उन्होंने अपनी महिला दोस्तों के प्रति प्रेम की भावनाओं का इजहार किया। वहीं, लड़कियों से सवाल करने पर पाया गया कि ज्यादातर लड़कियां अपने मेल फ्रेंड के प्रति दोस्ती की भावना रखती हैं। उनका मानना हैं कि वो मेल फ्रेंड को अपना सच्चा दोस्त मानती हैं। एेसे में लड़कियों में लड़कों के प्रति ज्यादा दोस्ती दिखाई दी। इस शोध के अनुसार दोस्ती को लेकर लड़के और लड़कियों के विचार काफी अलग है। इस शोध में यह बात सामने आई कि लड़के और लड़की की दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार की भावना छुपी होती है। चाहे लड़कियां लड़कों को अपना अच्छा दोस्त मानती हो लेकिन लड़कों के दिल में दोस्ती से ज्यादा प्यार होता हैं।

Related News