20 APRSATURDAY2024 11:44:38 AM
relationship

लड़कों की ये अादतें बनती हैं लड़कियों की घुटन का कारण(pics)

  • Updated: 26 Sep, 2016 05:51 PM
लड़कों की ये अादतें बनती हैं लड़कियों की घुटन का कारण(pics)

जब कोई लड़की अपने पति या ब्वायफ्रैंड से प्यार करती तो अपना सबकुछ उसपर न्यौछावर कर देती है। लड़के भी उनसे उतना ही प्यार करते है लेकिन कई बार लड़कियों को लड़कों की ऐसी ही अादतें पसंद नहीं आती। उनकी ऐसी आदतों से वह परेशान तो हो जाती है लेकिन अपने पार्टनर को खुलकर इसका इजहार नहीं कर पाती और मन ही मन घुटती रहती है। आज हम आपको पुरूषों की एेसी ही अादतों के बारे में बताएंगे, जो महिलाअों को गुस्सा दिलाने के साथ-साथ उनकी घुटन का कारण बनती है।    

 


1. जरूरत से ज्यादा अहंकार

कुछ लड़के ऐसे होते है, जिनके अंदर अंहकार भरा होता है। अगर ऐसे में लड़के के अंहकार को कोई लड़की ठेस पहुंचा दें तो वह, उस लड़की को चोट पहुंचाने से पीछे नहीं हटते। 

2. हद से ज्यादा ख्याल रखना

हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसको प्यार और उसकी देखभाल करें लेकिन यह भी एक हद तक ही अच्छा लगता है। हद से ज्यादा प्यार पाकर लड़की घुटन महसूस करने लगती है। 

3. आंसूओं को अनदेखा करना

ज्यादातर लड़के कठोर दिल के होते है। उनको किसी की भावनाओं की परवाह नहीं होती। इसकी दूसरी तरफ महिलाएं काफी इमोशनल होती है। जब लड़के उनके अांसू देखकर भी अनदेखा कर दें तो वह उनके साथ घुटन सी महसूस करने लगती है।  

4. दूसरी औरतों की तरफ ध्यान 

कुछ लड़कों की आदत होती है, पत्नि के होते हुए भी दूसरी लड़कियों की तरफ देखने की। लड़कों की इसी आदत से लड़कियां दुखी होती है क्योंकि कोई भी औरत अपने पार्टनर को किसी के साथ बांटना पसंद नहीं करती है। 

5. संबंध बनाने का आदी 

कई पुरूष संबंध बनाने के इतने आदी होते है कि पार्टनर की इच्छा ना होते हुए भी उनको फोर्स करते है। लड़कियों को बार-बार ऐसी डिमांड करने वाले पुरूषों से घुटन होने लगती है। 

Related News