19 APRFRIDAY2024 8:42:35 PM
relationship

शादीशुदा पुरुष भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

  • Updated: 18 May, 2017 02:46 PM
शादीशुदा पुरुष भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- लड़का हो या लड़की शादी के बाद सबके जिंदगी बदल जाती हैं। जहां लड़कियां इस बात को पहले स्वीकार कर लेती हैं, वहीं मर्द शादी के बाद भी खुद में किसी तरीके का बदलाव करने से छिछकते हैं। शादी को बेहतर तरीके से चलाना है तो पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे के साथ संतुलन करके चलना पड़ता है। जहां लड़कियां इस बात को बाखूबी समझ जाती हैं, वहीं पुरुष बार-बार अपनी गल्तियों को दोहराते जाते हैं। बाद में उनकी इन्हीं गलतियां का रिश्ते पर भी असर पड़ने लगता है। 


1. पत्नी को समाधान नहीं साथ दें
कुछ लड़के शादी के बाद पत्नी की भावनाओं का ख्याल ही नहीं रखते। उनको इस बात के ध्यान रखना चाहिए कि बात के समाधान से पहले पत्नी को आपके साथ की ज्यादा जरूरत है। उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। नहीं तो आपकी बार-बार की गई यह गलती रिश्ते पर भारी पड़ सकती है। 


2. खर्च में पत्नी की सलाह न लेना
शादी के बाद पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह का कोई सीक्रेट नहीं रहना चाहिए। पति अगर किसी जगह पर खर्च कर रहा है तो पत्नी को इस बारे में बताने मे कोई बुराई नहीं है। पत्नी से छुपाकर पैसे खर्च करते हैं तो शादी के कुछ सालों बाद आपको पछताना पड़ सकता है। फिजुलखर्ची की आदत को बदल दें। 
 

3. पत्नी को नज़रअंदाज करना
कुछ पति ऐसा समझते है कि शादी के बाद पत्नी को प्यार की जरूरत नहीं होती। वह उनको नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं। जिससे आपसी रिश्तों में खटास आनी शुरू हो जाती है। 
 

4. बैडरूम में गलत व्यवहार
इस बात का ख्याल रखें पत्नी के साथ आपकी शादी सिर्फ शारीरिक संतुष्टी के लिए ही नहीं हुई। आपको उनके साथ प्यार और भावानात्मक रिश्ता भी कायम रखने की जरूरत है। पति अगर इस तरह की गलती कर रहे हैं तो जल्दी ही अपनी इस आदत को सुधार लें। 
 

Related News