20 APRSATURDAY2024 12:25:59 PM
relationship

ब्रेकअप के बाद कुछ एेसा करते है लड़के (pics)

  • Updated: 18 Aug, 2016 12:20 PM
ब्रेकअप के बाद कुछ एेसा करते है लड़के (pics)
ब्रेकअप से उबरना लड़का-लड़की के लिए बहुत ही मुश्किल होता है। समय बीतने के साथ-साथ सब ठीक हो जाता है लेकिन लड़के अपना प्यार भूलाने की पूरी कोशिश करते है और अलग-अलग जतन करते है। अाइए जानते है लड़के ब्रेकअप के गम से निकलने के लिए और क्या-क्या करते है।
 
1. लड़की को पाने की कोशिश
 
जब लड़का अपनी एक्स गर्लफ्रैंड को भुला नहीं पाता तो वह फिर से उससे बातचीत करने की कोशिश करता है और उसका दिल जीतने की कोशिश करता है।
 
2. खुद पर ध्यान देता हैं
 
ब्रेकअप के दुख से बाहर निकलने के लिए लड़के अपनी अलग दुनिया बना लेते हैं और उसी में खुश रहने लगते हैं। वो खुद को समय देने का महत्व समझने लगते हैं। 
 
3. पुराने दोस्तों से मिलते है
 
जब लड़के रिश्ते में होते हैं तो वो सिर्फ अपने प्यार पर ही ध्यान देते हैं। ऐसे में दोस्तों को भूल जाते हैं। लेकिन जब लड़की छोड़कर चली जाती है तो उन्हें फिर से दोस्तों की याद आती है। 
 
4. सोशल मीडिया पर बिजी 
 
खुद को व्यस्त रखने का सबसे अच्छा तरीका सोशल मीडिया एक्टिव रहना है। अपने ऑनलाइन दोस्तों से दिल की बात शेयर कर दुख को कम कर सकते हैं।
 
5. भूल पर पछतावा
 
जब लड़के अपनी प्रेमिका को नहीं भुला पाते उन्हें अपनी गलती पर पछतावा होता है। उन्हें लगने लगता है कि ब्रेकअप नहीं करना चाहिए था।
 
6. व्यायाम करने लगते हैं
 
लड़के कसरत करके भी अपने भड़ास निकालते हैं। ब्रेकअप के बाद लड़के जिम जाते हैं और बॉडी बनाने पर ध्यान देते हैं। इससे तनाव दूर होता है और स्वाभिमान भी वापस लौटता है। बॉडी अच्छी होगी तो और दूसरी लड़की भी मिल जाएगी।

 

Related News