25 APRTHURSDAY2024 3:53:28 PM
Nari

बच्चे को गिफ्ट देने से पहले रखें इन बातों का ख्याल! (Pics)

  • Updated: 28 Sep, 2016 02:41 PM
बच्चे को गिफ्ट देने से पहले रखें इन बातों का ख्याल! (Pics)

बच्चों को गिफ्ट देने के लिए बहुत सारी चीजें होती हैं जैसे कि खिलौने और टॉफी। बच्चों को गिफ्ट देने से पहले एक बात का ध्यान जरूर रखें कि उन्हें कोई भी एेसी चीज न दे जो उनके लिए नुकसानदायक हो। मार्किट में एेसे कई खिलौने मिलते हैं जो देखने में तो बहुत सुंदर लगते है लेकिन वो बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते है। बेहतर होगा कि बच्चे को गिफ्ट देने से पहले यह सोच लें कि वो उनके के लिए सही है या नहीं। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे गिफ्ट बच्चे को नहीं देने चाहिए। 


1. छोटे बच्चे को आदत होती हैं कि हर चीज को मुंह में डालना। एेसे में बच्चे को एेसे खिलौने बिल्कुल न दे जो नुकीले हो। एेसे खिलौने बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते है।

2. लोकल और सस्ते खिलौने बच्चे को न दें। एेसे खिलौने अच्छे क्वालिटी के नहीं होते। कुछ समय के बाद इस खिलौनों का कलर निकला शुरू हो जाता हैं। इन खिलौनों से बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं।

3. अगर आप किसी बच्चे को जूते गिफ्ट करना चाहते हैं तो उनके साइज का ध्यान रखें। ज्यादा टाइट जूते न खरीदें।

4. ट्राफी हर बच्चे को पसंद होती हैं लेकिन बच्चों के लिए अधिक मीठा खतरनाक हो सकता है। इसलिए बच्चे को अधिक चॉकलेट, स्नैक्स देने से बचें।

5. बच्चों को कपड़े गिफ्ट करने से बचें।


Related News