23 APRTUESDAY2024 9:01:01 PM
parenting

प्रैंग्नेंसी के दौरान खाएं ये अाहार(pics)

  • Updated: 13 Aug, 2016 04:11 PM
प्रैंग्नेंसी के दौरान खाएं ये अाहार(pics)
प्रैग्नेंसी के समय भोजन की अहम भूमिका होती है लेकिन ज्‍यादातर महिलाएं इस तरफ ज्यादा ध्‍यान ही नहीं देती। अगर आप गर्भाधारण करना चाहती हैं तो आपको फर्टिलिटी आहार के बारे में पता होना चाहिए ताकि आप आसानी से गर्भधारण कर सकें। अाज हम अापको कुछ एेसे अाहार के बारे में बताएंगे जिनको प्रैग्नेंसी समय जरूर खाना चाहिए। 
 
1. विटामिन सी 
 
अगर आप गर्भवती होना चाहती है तो मासिक धर्म के दौरान विटामिन सी वाले आहार जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इनका सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है। 
 
2. ओमेगा 3 फैटी आहार 
 
प्रैग्नेंट महिलाओं को बादाम, अखरोट और एप्रीकॉट का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी होता है।
 
3.हरी पत्तेदार सब्जियां
 
हरी पत्तेदार सब्जियां प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड काफी मददगार साबित होते हैं। पाल
 
4.बीटा केरोटीन युक्त आहार
 
प्रैग्नेंट महिलाओं को अपने खाने में नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इन सब्जियों में मौजूद बीटा केरोटीन महिलाओं में हार्मोन्स के असंतुलन को कम करता है जिससे आपको कंसीव करने में मदद मिलती है। 
 
5.फोलिक एसिड
 
फोलिक एसिड से भरपूर आहार भी गर्भधारण में मदद करते हैं फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों में सोया प्रोडक्‍ट, बींस, आलू, गेहूं, पत्‍ता गोभी, बीट रूट, केला, ब्रोकली, अं‍कुरित दालें और चावल शामिल हैं। 
 
6.फाइबर युक्त आहार 
 
फाइबर युक्त आहार पचने में आसान होते हैं और इनके सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है। जिससे शरीर में कोई भी विषैला तत्‍व नहीं रहता है। इसलिए महिलाओं को अपने आहार में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और अलसी के बीज शामिल करना चाहिए। 
 
7. पानी का सेवन
 
प्रैग्नेंसी के समय स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक से कार्य करते हैं ।
 
8. डेयरी प्रोडक्‍ट
 
डेयरी प्रोडक्‍ट में कैल्शियम काफी माक्रा में होता है। इसलिए प्रैग्नेंट महिलाओं को  दूध, दही, अंडे और मछली जैसे फर्टिलिटी खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शमिल करना चाहिए। 

 

Related News