19 APRFRIDAY2024 3:08:34 PM
Nari

ये 7 ताकतवर आहार मां और बच्चे की सेहत का रखेंगे ध्यान(PICS)

  • Updated: 29 Sep, 2016 04:44 PM
ये 7 ताकतवर आहार मां और बच्चे की सेहत का रखेंगे ध्यान(PICS)

प्रैग्नेंसी ऐसा पल है, जो एक औरत के लिए सबसे खुशी भरा होता है लेकिन ऐसे में उसके खान-पान में कई तरह के परिर्वतन आते है। जो खाने की चीजें उसे पहले पसंद होती है प्रैग्नेंसी के बाद बिल्कुल अलग हो जाती है। ऐसे में महिला को अपने खानपान का पूरा ख्याल रखना चाहिए क्योंकि मां के साथ बच्चे का स्वस्थ्य भी जुड़ा होता है। आज हम आपको ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आप अपना और अपने बच्चे की सेहत का ख्याल रख सकती है।  

 

1. रवा इडली 

रवा से बनी हर चीज बहुत ही फायदेमंद होती है। रवा इडली, रवा डोसा आदि नई मां के लिए लाभकारी होते हैं। इससे दूध का निर्माण अधिक होता है। 

2. सूप

प्रैग्नेंसी के पहले और बाद में सूप पीना काफी अवश्‍य होता है । सब्जियों का सूप, गाजर का सूप और अन्‍य सूप, स्‍वास्‍थ्‍य को बनाए रखता है। इसके सेवन से शरीर में मजबूती और ताकत आती है।

3. खिचड़ी

प्रैग्नेंसी में अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। ऐसे में हल्का खाना चाहिेए। आप खिचड़ी का सेवन कर सकती है। यह आसानी से पच भी जाती है।  

4. तरल पदार्थ 

प्रैग्नेंसी में शरीर को सबसे ज्‍यादा तरल पदार्थों की आवश्‍यकता पड़ती है। इनके सेवन से शरीर में डिहाईड्रेशन नहीं होता। 

5. कम वसायुक्‍त दूध

प्रैग्नेंसी के बाद शरीर को भरपूर ताकत की जरूरत होती है। ऐसे में कम वसा वाले मिल्क का सेवन करना जरूरी होता है। 

6. अदरक-लहसून 

अदरक और लहसून के सेवन से पाचन क्रिया दुरूस्‍त बनी रहती है वजन भी ठीक रहता है। साथ ही दूध भी बनता है। 

7. मेवा

मेवा काफी फायदेमंद होता है। प्रैग्नेंसी के समय बादाम, किशमिश, काजू आदि का सेवन करना चाहिए। दिन में दो बार मेवा का सेवन करना चाहिए।

Related News