20 APRSATURDAY2024 1:45:04 AM
Nari

18 साल पूरे होने से पहले हर मां सिखाएं बेटे को ये बातें(Pics)

  • Updated: 06 Aug, 2016 07:08 PM
18 साल पूरे होने से पहले हर मां सिखाएं बेटे को ये बातें(Pics)

हम अकसर देखते है कि घर में मां का कनेक्‍शन अपने बेटे से होता है और वहीं पिता का कनेक्‍शन अपनी बेटी के साथ होता है। बेटी के बढ़ने के दौरान उसे कई तरह की हिदायतें और निर्देश दिए जाते हैं लेकिन इन हिदायतों को बेटों को भी देना आवश्‍यक होता है।  महिला को अपने बेटे को 5 वर्ष की आयु से ही कुछ सीख अवश्‍य देनी चाहिए, जिससे की असका विकास अच्‍छी तरह से हो।वह बड़ा होकर एक जिम्‍मेदार व आदर्श व्‍यक्ति बनते हैं। हर मां को 18 वर्ष की उम्र से पहले अपने बेटे को निम्‍न बातें सिखानी चाहिए। आइए जानें इन बातों के बारे में....

 

 

-  सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं होती किचन 

 

कई लोगों का सोचना है कि किचन में काम करना सिर्फ लड़कियों का काम होता है। एेसा बिल्कुल न करें बेटे को बताएं कि किचेन में काम करना सिर्फ फीमेल का नहीं बल्कि मेल का भी काम है। उन्‍हें बेसिक कुकिंग भी सिखाएं।

 

 

- कुकिंग 

 

आपको अपने बेटे को बेसिक कुकिंग सिखानी चाहिए। उसे आप चाय बनाना, सैंडविच बनाना आदि सिखा सकती हैं। 

 

- शारीरिक हिंसा

 

आप अपने बेटे को शारीरिक हिंसा से दूर रहने को कहें।

 

 

- महिलाओं का सम्‍मान

 

हर बच्चे को चाहिए कि वह बड़ो का सम्मान करें। आपको अपने बेटे को महिलाओं का सम्‍मान करने की सीख देनी चाहिए।

 

- भावनात्‍मक

 

कई बार जब मां अपने बेटे के रोता हुआ देखती है तो कहती है कि तुम लड़की हो क्‍या ऐसा न कहें। भावनात्‍मक होना कोई शर्मनाक बात नहीं है। ऐसा करने से आप उस बच्‍चे के साथ अन्‍याय कर रही हैं।

 

- दया भाव 

 

हर महिला को अपने बेटे को बताना चाहिए कि उसे मन में सभी के प्रति दया भाव रखना चाहिए। क्रूर बनना, बेहद शर्मनाक बात है। जीवों से प्रेम करना और सभी को प्‍यार करना सिखाएं।

 

 

- लाइफ स्किल्‍स 

 

घरेलू कामकाज भी हर लड़के को सिखाने चाहिए ताकि उसे जीवन में छोटे से छोटे काम के लिए किसी का मुंह न ताकना पड़ें।

Related News