25 APRTHURSDAY2024 9:00:17 AM
Nari

नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी Vegetable Daliya

  • Updated: 08 Dec, 2017 02:32 PM

फाइबर से भरपूर दलिया सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमारे पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करते हैं। यह बनाने में भी बहुत आसान होता है। इसे कई तरीकाें से बनाया जा सकता है। इसलिए अाज हम अापकाे वेजिटेबल से बने दलिया की रैसिपी बताने जा रहे हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 छाेटा चम्मच
अदरक - 1/2 बड़ा चम्मच
प्याज - 60 ग्राम
आलू - 130 ग्राम
गाजर - 75 ग्राम
मटर - 45 ग्राम
हल्दी - 1/2 छाेटा चम्मच
धाेई हुई मूंग दाल - 2 बड़े चम्मच
धोया हुअा दलिया - 165 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 छाेटा चम्मच
पानी - 440 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 1/2 छाेटा चम्मच जीरा, 1/2 बड़ा चम्मच अदरक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इसके बाद इसमें 60 ग्राम प्याज डालकर भून लें। 
3. फिर इसमें 130 ग्राम आलू, 75 ग्राम गाजर, 45 ग्राम मटर डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसमें 1/2 छाटेा चम्मच हल्दी मिला दें।
4. अब इसमें 2 बड़े चम्मच धाेई हुई मूंग दाल और 165 ग्राम धोया हुअा दलिया डालकर मिलाएं।
5. बाद में इसमें 1/2 छाेटा चम्मच गर्म मसाला, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1/4 छाेटा चम्मच लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
6. इस मिश्रण में 440 मिलीलीटर पानी डालें और इसे ढक्कन के साथ कवर करके 10 से 15 मिनट तक पकाएं या जब तक पानी अच्छे से सूख न जाए।
7. अापका वेजिटेबल दलिया तैयार है। इसे धनिये के साथ गार्निश करके सर्व करें। 

Related News