चाय के साथ कुछ खास कुकीज सर्व करनी हैं या बच्चों को पिकनिक के लिए कुछ लाइट पैक करके देना है। Thumb Print Chocolate Cookies की यह रेसिपी अापके लिए बेस्ट अॉप्शन है। यह बनाने में अासान और खाने में भी स्वादिष्ट है। अाईए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि।
सामग्रीः-
मैदा - 360 ग्राम
मक्खन - 200 ग्राम
कैस्टर शुगर - 100 ग्राम
सूजी - 2 बड़े चम्मच
कोको पाऊडर - 40 ग्राम
कद्दूकस की हुई चॉकलेट - 120 ग्राम
दूध - 110 मिलीलीटर
चॉकलेट - 250 ग्राम
विधिः-
1. एक बाउल में 200 ग्राम मैदा 200 ग्राम मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर इसमें 100 ग्राम कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच सूजी, 40 ग्राम कोको पाऊडर, 120 ग्राम चॉकलेट डालकर सभी सामग्री काे अच्छी तरह से मिक्स करें।
3. इसके बाद 110 मिलीलीटर दूध डालकर इसे सख्त आटे की तरह गूंध लें।
4. अब आटे को बराबर भागों में विभाजित करके इसे रोल करें और अंगूठे की मदद से दबाकर इसके बीच में जगह बनाएं।
5. ओवन को 400°F/200°C पर प्रीहीट करें और तैयार मिश्रण काे बेकिंग ट्रे में थाेड़ी-थाेड़ी दूरी पर रखकर 12-15 मिनट के लिए बेक करें।
6. फिर 250 ग्राम चॉकलेट काे 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।
7. पिघली हुई चॉकलेट काे कीप की सहायता से कुकीज़ में भरें और 10-15 मिनट तक ठंडा हाेने के लिए रख दें।
8. अापकी Thumb Print Chocolate Cookies तैयार हैं। इसे प्लेट में डालकर सर्व करें।