23 APRTUESDAY2024 4:26:43 PM
Nari

घर पर बनाएं 3 तरीके की लहसुन की चटनी

  • Updated: 01 Dec, 2017 04:44 PM
घर पर बनाएं 3 तरीके की लहसुन की चटनी

अगर अाप भी लहसुन की चटनी खाने के शाैकीन हैं, ताे अाज हम अापकाे 3 तरह की लहसुन की चटनी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह बनाने में बेहद अासान है और अापके परिवार के सदस्याें काे भी बेहद पसंद अाएगी। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

1) तिल की चटनी  

सामग्रीः-

तेल - 2 बड़े चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
तिल के बीज - 30 ग्राम
लहसुन - 20 ग्राम
टमाटर - 120 ग्राम
सूखी लाल मिर्च - 5-7
नमक - 1 छाेटा चम्मच
हल्दी - 1/4 छाेटा चम्मच
लाइम जूस - 1/2 छाेटा चम्मच
पानी - 2 बड़े चम्मच

विधिः-
1. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 100 ग्राम प्याज डालकर हल्का भूरा हाेने तक भूनें।
2. फिर इसमें 30 ग्राम तिल के बीज डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
3. इसके बाद इसमें 20 ग्राम लहसुन, 1/4 छाेटा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. अब इसमें 120 ग्राम टमाटर, 5-7 सूखी लाल मिर्च, 1 छाेटा चम्मच नमक डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।
5. ब्लेंडर में सारा मिश्रण डालकर इसमें 1/2 छाेटा चम्मच लाइम जूस, 2 बड़े चम्मच पानी डालकर ब्लेंड करें।
6. अापकी तिल की चटनी तैयार है। इसे सर्व करें।
-----------------
2) लाल लहसुन की चटनी

सामग्रीः-

सूखी लाल मिर्च - 15-20
टमाटर - 190 ग्राम
लहसुन - 35 ग्राम
नमक - 1 छाेटा चम्मच
तेल - 1 छाेटा चम्मच
पानी - 2 बड़े चम्मच

विधिः-
1. ब्लेंडर में 15-20 लाल मिर्च, 190 ग्राम टमाटर, 35 ग्राम लहसुन, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच तेल, 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
2. अापकी लाल लहसुन की चटनी तैयार है। इसे सर्व करें।
----------------------
3) राजस्थानी लहसुन की चटनी

सामग्रीः-

लाल मिर्च पाऊडर - 2 बड़े चम्मच
लहसुन - 35 ग्राम
दही - 75 ग्राम
लाल मिर्च - 5-7
पानी - 4 बड़े चम्मच(विभाजित)
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
तेल - 50 मिलीलीटर

विधिः-
1. ब्लेंडर में, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाऊडर, 35 ग्राम लहसुन, 75 ग्राम दही, 5-7 सूखी लाल मिर्च, 2 बड़े चम्मच पानी, 1/2 छाेटा चम्मच नमक डालकर ब्लेंड करें।
2. मध्यम अांच पर एक पैन में 50 मिलीलीटर तेल डालकर गर्म करें। इसमें ब्लेंड किया हुअा मिश्रण, 2 बड़े चम्मच पानी डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
3. अापकी राजस्थानी लहसुन की चटनी तैयार है। इसे सर्व करें।

Related News