18 APRTHURSDAY2024 11:19:31 AM
Nari

Stained Glass Cookies

  • Updated: 26 Dec, 2017 04:12 PM

अगर अाप बच्चाें के लिए कुकीज़ बनाने का साेच रहे हैं, ताे उनके लिए Stained Glass Cookies बना सकते हैं। यह बनाने में बेहद अासान है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
मक्खन - 175 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
अंडे - 2
वनीला एक्सट्रेक्ट - 1/2 छाेटा चम्मच
बादाम एक्सट्रेक्ट - 1/2 छाेटा चम्मच
मैदा - 450 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
हार्ड क्लियर कैंडीज 

विधिः-
1. एक बाउल में 175 ग्राम मक्खन और 200 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर इसमें 2 अंडे, 1/2 छाेटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट और 1/2 छाेटा चम्मच बादाम डालकर मिक्स करें।
3. इसके बाद इस मिश्रण में 450 ग्राम मैदा, 1 छाेटा चम्मच बेकिंग पाऊडर डालकर नर्म अाटे की तरह गूंथ लें। 
4. अाटे काे एक प्लास्टिक रैप में लपेट कर 20 से 25 मिनट के लिए रैफ्रिजरेटर में रख दें।
5. कुछ कैंडीज़ लेकर इन्हें अच्छे से क्रश कर लें। 
6. आटे को चाकू की सहायता से आधा काटकर हाथाें से राेल करें और प्लास्टिक रैप में रखकर बेलन की सहायता से बेल लें। 
7. अब कटर की मदद से अाटे काे मनचाही शेप में काटें और क्रश की हुई कैंडीज काे इसके बीच में रख दें। 
8. अाेवन काे 350 डिग्री फारेनहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। तैयार मिक्सचर काे इसमें रखकर 12 से 15 मिनट तक बेक करें।
9. अापकी कुकीज तैयार हैं। इन्हें सर्व करें।

Related News