अगर अाप नॉनवेज खाने के शाैकीन हैं और फिश की काेई रैसिपी बनाना चाहते हैं, ताे अाप फिश सालन ट्राई कर सकती हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी और बनाने में भी अासान हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
मछली - 600 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
हल्दी - 1/4 छाेटा चम्मच
नींबू का रस - 50 मिलीलीटर
तेल - 50 मिलीलीटर
सरसों का तेल - 40 मिलीलीटर
लौंग - 5
इलायची - 5
प्याज का पेस्ट - 170 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी - 1/4 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
धनिया पाऊडर - बड़ा डेढ़ चम्मच
दही - 70 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 छाेटा चम्मच
विधिः-
1. एक बाउल में 600 ग्राम मछली, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1/4 छाेटा चम्मच हल्दी, 50 मिलीलीटर नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिए एेसे ही रख दें।
2. मध्यम अांच पर एक पैन में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें चिकन काे 3 से 5 मिनट या सुनहरा भूर हाेने तक फ्राई करें।
3. एक अन्य पैन में 40 मिलीलीटर तेल गर्म करें और इसमें 5 लौंग, 5 इलायची डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।
4. इसके बाद इसमें 170 ग्राम प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक पकाएं। बाद में इसमें 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
5. फिर इसमें 1/4 छाेटा चम्मच हल्दी, 1 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, बड़ा डेढ़ चम्मच धनिया पाऊडर मिला लें।
6. अब इसमें 70 ग्राम दही डालकर हिलाएं और तली हुई मछली काे इसमें डाल दें।
7. बाद में इसमें 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 250 मिलीलीटर पानी मिलाकर 15 मिनट पकाएं।
8. इसमें 1 छाेटा चम्मच गर्म मसाला डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
9. अापका फिश सालन तैयार है। इसे चावल या नान के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP