अगर अाप नॉनवेज खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर ढाबा स्टाइल मटन बना सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेता है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
मटन - 1 किलोग्राम
प्याज - 800 ग्राम
तेल - 125 मिलीलीटर
लाल मिर्च - 2 बड़े चम्मच
हल्दी - 2 बड़े चम्मच
जीरा पाऊडर - 2 बड़े चम्मच
मटन मसाला - 2 बड़े चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 2 छाेटे चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
जीरा - 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च के दाने - 1/2 छाेटा चम्मच
तेज पत्ता - 2
लहसुन - 2 कलियां
सूखी लाल मिर्च - 3
हरी मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
टमाटर - 150 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 छाेटा चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए
विधिः-
1. एक बाउल में 1 किलोग्राम मटन, 800 ग्राम प्याज, 125 मिलीलीटर तेल, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च, 2 बड़े चम्मच हल्दी, 2 बड़े चम्मच जीरा पाऊडर, 2 बड़े चम्मच मटन मसाला, 1 बड़ा चम्मच धनिया, 2 छाेटे चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे 30 मिनट के लिए रख दें।
2. एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. इसमें 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च के दाने, 2 तेज पत्ता, 2 कलियां लहसुन, 3 सूखी लाल मिर्च, 1 छाेटा चम्मच हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
4. अब इसमें 1 छाेटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 छाेटा चम्मच लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक हिलाएं।
5. फिर इस मिश्रण में 150 ग्राम टमाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और इसे ढक्कन के साथ कवर करके 5-7 मिनट तक पकाएं।
6. बाद में इसमें मैश किए टमाटर मिलाकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें मसालेदार मटन का मिश्रण डालकर मिक्स करें।
7. इसमें 500 मिलीलीटर पानी डालें औरढक्कन के साथ कवर कर दें। इसे कम अांच पर करीब 90 मिनट के लिए पकाएं।
8. अच्छे से पकने के बाद इसमें 1 छाेटा चम्मच गर्म मसाला मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं।
9. अापका ढाबा स्टाइल मटन तैयार है। इसे धनिए के साथ गार्निश करके सर्व करें।