19 APRFRIDAY2024 3:03:26 PM
Nari

नॉनवेज के शाैकीन लाेग घर पर बनाएं Chicken Macaroni Salad

  • Updated: 20 Oct, 2017 01:24 PM

अगर अाप नॉनवेज खाने के शाैकीन हैं और त्याैहार के सीजन में मीट्ठा खाकर बाेर हाे चुके हैं, ताे अाप घर पर Chicken Macaroni Salad ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान हैं और इसे अाप अपने स्वादानुसार भी बना सकते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्री
मेयोनीज - 130 ग्राम
शहद - 1 बड़ा चम्मच
दूध - 50 मिलीलीटर
सरसों की पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
उबली हुई मैकरॉनी - 320 ग्राम
उबला हुअा चिकन - 160 ग्राम
शिमला मिर्च - 80 ग्राम
गाजर - 40 ग्राम
अॉलिव - 40 ग्राम

विधिः-
1. एक बॉउल में 130 ग्राम मेयोनीज, 1 बड़ा चम्मच शहद, 50 मिलीलीटर दूध, 1 छाेटा चम्मच सरसों की पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

2. इसके बाद इसमें 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च, 320 ग्राम उबली हुई मैकरॉनी, 160 ग्राम उबला हुअा चिकन, 80 ग्राम शिमला मिर्च, 40 ग्राम गाजर और 40 ग्राम अॉलिव डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

3. अापका चिकन मैकरॉनी सलाद तैयार है। इसे सर्व करें। 

Related News