18 APRTHURSDAY2024 5:33:50 PM
Latest News

चिकन खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर बनाएं चिकन चीज़ी कबाब

  • Updated: 09 Nov, 2017 03:24 PM

अगर अाप चिकन खाने के शाैकीन हैं, ताे इस बार घर पर चिकन चीज़ी कबाब बना सकते हैं। यह बनाने में बेहद अासान है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
बाेनलैस चिकन - 1 किलोग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 2 बड़े चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
दही- 180 ग्राम
भूना हुआ बेसन - 2 बड़े चम्मच
प्राेसेस्ड चीज़ - 45 ग्राम
जावित्री पाऊडर - 1/4 छाेटा चम्मच
जायफल पाऊडर - 1/4 छाेटा चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
मक्खन - ब्रश करने के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए
चाट मसाला - गार्निशिंग के लिए
नींबू का रस - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. एक बाउल में 1 किलोग्राम चिकन, 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च, 1 छाेटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें।
3. एक बाउल में 180 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच भूना हुआ बेसन, 45 ग्राम प्राेसेस्ड चीज़, 1/4 छाेटा चम्मच जावित्री पाऊडर, 1/4 छाेटा चम्मच जायफल पाऊडर, 1/2 छाेटा चम्मच इलायची पाऊडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. इस मिश्रण काे मसालेदार चिकन में डालकर इसमें 2 बड़े चम्मच तेल मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
5. चिकन को फिर से 1 घंटे के लिए रख दें।
6. अब चिकन डालने के लिए जरूरत अनुसार सीख लेें और उन्हें 30 मिनट के लिए पानी में भिगाेकर रख दें।
7. इसके बाद सीख काे पानी से निकालकर उनमें एक-एक करके सारे चिकन काे डाल दें।
8. ओवन काे 480 डिग्री फरनेहाइट/ 250 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। अब चिकन काे ग्रिलर में रखकर 10 से 15 मिनट तक ग्रिल करें।
9. फिर अाेवन से बाहर निकालकर इस पर ब्रश की सहायता से मक्खन लगाएं।
10. मक्खन लगाने के बाद इसे दाेबारा उसी तापमान पर अाेवन में 15 मिनट के लिए ग्रिल करें।
11. चिकन काे अाेवन से निकालकर धनिये के साथ गार्निश करें और इस पर चाट मसाला और नींबू का रस छिड़कें।
12. अापका चिकन चीज़ कबाब तैयार हैं, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News