19 APRFRIDAY2024 12:31:44 AM
zaika

हैलाेवीन पर करना चाहते हैं कुछ खास, ताे घर पर बनाएं Bloody Brain Cake

  • Updated: 27 Oct, 2017 01:10 PM

हैलाेवीन अमरीका और यूरोप में अक्तूबर में आयोजित होने वाला उत्सव है। लेकिन अब इसे अन्य देशाें में भी मनाया जाने लगा है। इसमें लोग भूतों का स्वांग रचकर दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं। ताे अाईए हैलाेवीन के खास माैके पर हम अापकाे Bloody Brain Cake बनाने की रेस्पी बताने जा रहे हैं। ताकि अाप भी अपने परिवार के साथ इसे इंज्वाय कर सकें।

सामग्रीः-
मैदा - 400 ग्राम
कोको पाऊडर - 2 बड़े चम्मच
चीनी पाऊडर - 600 ग्राम
मक्खन - 170 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
अंडे - 4
वेनिला एक्सट्रेक्ट -  छाेटा डेढ़ चम्मच
दूध - 330 मिलीलीटर
सिरका - छाेटा डेढ़ चम्मच
बेकिंग सोडा - छाेटा डेढ़ चम्मच
अार्गेनिक फूड कलर - छाेटे ढाई चम्मच(विभाजित)
चीनी की चाशनी - अावश्कतानुसार
व्हिप्पड क्रीम - अावश्यकतानुसार
व्हाइट फॉन्डेंट - अावश्यकतानुसार
जैम - 2 बड़े चम्मच
नीबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

विधिः-

1. एक बाउल में 400 ग्राम मैदा और 2 बड़े चम्मच कोको पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. एक अन्य बाउल में 600 ग्राम चीनी पाऊडर, 170 ग्राम मक्खन, 150 मिलीलीटर तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. अब इसमें 4 अंडे मिलाकर फैंट लें। 
4. इसमें छाेटा डेढ़ चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट, मैदे का मिश्रण, 330 मिलीलीटर दूध डालकर अच्छे से फैंट लें। ताकि यह गाढ़ा मिक्सचर बन जाएं। 
5. एक अन्य बाउल में छाेटा डेढ़ चम्मच सिरका, छाेटा डेढ़ चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इस मिश्रण को बनाएं गए मिक्सचर में डालें और इसमें 2 छाेटे चम्मच अार्गेनिक फूड कलर डालकर मिक्स करें।
7. एक बाउल में बटर पेपर रखें और इस मिक्सचर काे उसमें डाल दें। 
8. ओवन को 350 डिग्री फ़ारेनहाइट/ 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और मिक्सचर काे इसमें 45 मिनट तक बेक करें।
9. केक काे ओवन से निकालें और इस पर से बटर पेपर हटा दें।
10. फिर केक को मस्तिष्क का आकार दें और इस पर कुछ चाश्नी डालें।
11. अब केक बेस पर अावश्यकतानुसार व्हिप्पड क्रीम लगाएं और केक काे उसमें रख दें।
12. केक पर अावश्यकतानुसार व्हीप्ड क्रीम लगाएं और इसे 1 घंटे के लिए रैफ्रिजरेटर में रख दें। 
13. केक पर दाेबारा व्हीप्ड क्रीम की पतली लेयर लगाएं ताकि व्हाइट फॉन्डेंट उस पर टिक सके। 
14. फिर व्हाइट फॉन्डेंट की पतली-पतली लेयर बनाएं, जाे करीब 1 सेमी व्यास की हाे, ताकि इससे मानव मस्तिष्क का पैटर्न बनाया जा सके। अब इसे केक पर लगाएं। व्हाइट फॉन्डेंट काे सही तरीके से लगाने के लिए अाप चाहे ताे चाकू या स्केलपेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
15. एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच जैम, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1/2 छाेटा चम्मच अार्गेनिक फूड कलर डालकर मिक्स करें और इसे 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें।
16. अब इसे अाेवन से निकालकर ब्रश की सहायता से केक पर लगे व्हाइट फॉन्डेंट पर लगाएं।
17. अापका Bloody Brain Cake तैयार है। हैलाेवीन के माैके पर इसका अानंद उठाएं।
 

Related News